आज के मॉडर्न ज़माने में हर कोई खुद को हैंडसम, डैशिंग और स्मार्ट प्रूफ करने की कोशिश में लगा रहता है। लड़के लड़कियों के सामने खुद को स्टड साबित करने की होड़ में किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार वे गलत चीजों का सेवन भी करने लगते हैं जैसे कि शराब, धूम्रपान इत्यादि। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियां इन सब चीजों से इंप्रेस नहीं होती हैं। उनके लिए स्मार्ट दिखना, गुड लुक्स आदि बहुत कम मैटर करता है।
आज हम आपको लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए टिप्स देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करने के बाद हर लड़की आपकी दीवानी हो जाएगी।
कहा जाता वे लड़के जिनके पास दिल जीतने की कला होती है वे काफी दिलचस्प होते हैं। लड़कियों की नज़रों में ऐसे लड़कों की छवि काफी अच्छी होती है। वे ऐसे लड़कों का हमेशा साथ निभाती हैं।

लडकों की अच्छाई आती है पसंद
बेशक लड़कियों को बाहरी सुंदरता मोह लेती है। वे खुद को दुनिया के सामने पर्फेक्ट दिखाने के लिए अच्छा ड्रेसिंग सेंस अपनाती हैं। इसके साथ वे सुंदर सा मेकअप भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कों के मामले में लड़कियां ऊपरी सुंदरता पर ज्यादा भरोसा नहीं करती हैं। वे हमेशा लड़के की इनर ब्यूटी यानी कि उसकी अच्छाई पर ध्यान देती हैं। वे लड़कों की कुछ खास और चुनिंदा हरकतों पर ही गौर फरमाती हैं। अगर ये चीजें उन्हें पसंद आ जाती हैं तो उस लड़के के साथ रिश्ता बनाने में कोई हर्ज नहीं करती हैं। इस बात से एक बात तो साफ है कि लड़कियों को सुंदरता से मतलब तो होता है लेकिन वे लड़कों की अच्छाईयों पर ही फिदा होती हैं।
ह्मयूमरस लड़कों को पर फिदा होती हैं लड़कियां
माना जाता है कि लड़कियों को ह्यूमरस लड़के काफी पसंद होते हैं। दरअसल, लड़कियों को हंसना-खेलना काफी पसंद होता है, वे अपने जीवन में सुख-शांति चाहती हैं। यही वजह है कि वे अक्सर ऐसे लड़के की तलाश में रहती हैं जो उन्हें हमेशा खुश रखे और उन्हें कभी उदास ना होने दे। लड़कियों को दिलचस्प बातें करने वाले लड़के काफी अच्छे लगते हैं, वे उन लड़कों से हमेशा दूर रहती हैं जो अक्सर सीरीयस और बोरिंग बातें करते हैं।

रोमांटिक लड़के आते हैं पसंद
इस बात में तो कोई दो राहे नहीं है कि लड़कियों को रोमांटिक लड़के काफी पसंद होते हैं। वे अक्सर उन्हीं लड़कों को अपना दिल देती हैं जो उन्हें स्पेशल फील कराते हैं, उन हर छोटी बड़ी चीज़ का खास ख्याल रखते हैं। इसलिए जब कभी आप किसी लड़की को डेट कर रहे हों या करना चाहते हों तो हमेशा उन्हें ऐसा फील कराने की कोशिश करें कि वे एक अच्छी और सेफ कंपनी में हैं। कभी भी अपने चेहरे पर उदासी या मायूसी ना आने दें।
आत्मविश्वासी और सपोर्टिव बनें
साइकोलॉजी के मुताबिक, जो लड़के आत्मविश्वासी और सपोर्टिव होते हैं उन्हें लड़कियां काफी पसंद करती हैं। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां काफी सेफ फील करती हैं वे हमेशा ऐसे ही लड़कों साथ ढूंढ़ती हैं। कहा जाता है इस नेचर के लड़कों के साथ लड़कियां अपना भविष्य काफी सुरक्षित महसूस करती हैं।

ड्रेसिंग सेंस पर काम करें
अंततः सबसे अहम टिप जो लड़कियों को इंप्रेस करने में सबसे महत्वपूर्ण होती है वो हैं ड्रेसिंग सेंस। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लड़के कुछ भी पहनकर चल देते हैं। उनके पास ड्रेसिंग सेंस नाम की कोई भी चीज़ नहीं होती है यही वजह है कि लड़कियां उन्हें देखकर भी अनदेखा कर देती हैं। इसलिए लड़कों को हमेशा अपने शरीर के हिसाब से कपड़ों का चयन करना चाहिए, इससे आपकी पर्सनालिटी निखरकर बाहर आती है।