Thursday, October 16, 2025

अक्षय कुमार से पहले ये 6 अभिनेता निभा चुके हैं राजा का किरदार, शाहरुख खान रहे थे फ्लॉप

अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही अच्छे ओपनिंग के आसार दिखाने लगे हैं। इस फ़िल्म में अक्की पाजी एक शासक के किरदार में दिखेंगे। आज जानते हैं कि अक्षय से पहले कितने अभिनेताओं ने असली शासकों को अपने अभिनय से न्याय दिला पाए।

1. पृथ्वीराज कपूर
बादशाह अकबर के किरदार को पृथ्वीराज कपूर ने मुगले आज़म में निभाया था। उस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी। एक बादशाह के रूप में वे कड़क और बेहद कठोर दिखे थे। ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ गाना इसी फिल्म का है। मुगले आज़म अपने ज़माने की बहुत महंगी फ़िल्म थी। इसमें बनाया गया शीश महल का सेट किसी अजूबे से कम नही था।

2. हृतिक रोशन
आशुतोष गोवारिकर की उत्तम कृति में हृतिक ने शानदार अभिनय किया। इस फ़िल्म में उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस प्रोजेक्ट के लिए फ़िल्म के क्रू के साथ कलाकारों ने भी खूब मेहनत की थी। हृतिक – ऐश्वर्या ने तलवारबाजी, घुड़सवारी सीखने के साथ कड़े गर्मी में शूटिंग भी की।

3. शाहरुख खान
भारत के महान सम्राट अशोक को शाहरुख उतने अच्छे से नही दिखा पाए। इस फ़िल्म को प्यार-मोहब्बत की तरफ ज्यादा घुमा दिया। सम्राट अशोक के ओहदे को दिखा पाने में फ़िल्म के निर्देशक और लेखक दोनों नाकाम रहे। फ़िल्म के गाने और युध्द दृश्यों पर अच्छा काम किया गया था। यह फ़िल्म बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित रही थी।

4. रणवीर सिंह
आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर न्यूज़ में बने रहने वाले रणवीर सिंह ने बाजीराव के किरदार में धमाल मचा दिया था। डांस, एक्टिंग और एक्शन सीन्स से उन्होंने बवाल मचा दिया था। फ़िल्म भी हिट रही और रणवीर-दीपिका की जोड़ी भी।

5. शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने संजय भंसाली की फ़िल्म पद्मावत में राजा रावल रतन सिंह के किरदार में जान डाल दिया था। इस फ़िल्म में उनकी डायलॉग डिलवरी के लोग कायल हो गए थे। इस फ़िल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फ़िल्म में अपने बॉडी को मैंटेन करने के लिए शाहिद जिम में वक़्त बिताने के अलावा ब्राउन राइस भी खाते थे।

6. शरद केलकर
शरद ने अजय देवगन की इस फ़िल्म में छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में वे छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में थे। उनके अभिनय और लुक की जमकर प्रशंसा हुई। अजय देवगन ने तान्हाजी के किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। ओम राउत निर्देशित इस फ़िल्म ने जमकर कमाई की थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here