बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर ही एक साथ देखा जाते हैं । कुछ समय पहले ही अर्जुन और मलाइका पेरिस में छुट्टियां बिता कर के वापस आए हैं और छुट्टियों से लौटने के बाद अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ समय गुजारने का कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं।

मलाइका ने की अर्जुन की तारीफ़
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर और अपने रिश्ते को लेकर के हमेशा खुल कर के बात करती हैं । अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि , ” अर्जुन उनको काफी अच्छी तरीके से जानते हैं।अर्जुन केवल उन्हीं बाहर से ही नही बल्कि अंदर से भी समझते हैं और उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते रहते हैं।

अरबाज से अचानक लिया तलाक
बता दें की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में शादी के उन्नीस साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया । मलाइका और अरबाज खान के तलाक ने इन दोनों के फैन्स को अचंभित कर दिया था।
और मर्दों की तरह नही हैं अर्जुन
बता दें कि कुछ समय पहले ही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बार मे एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए यह कहा कि, अर्जुन अन्य पुरषों की तरह नही हैं। वह दिखावे के लिए व्यवहार नही करते हैं। अर्जुन की प्रशंसा करते हुए मलाइका ने कहा कि अर्जुन का स्वभाव बहुत ही अच्छा और सरल है। वह बहुत केयरिंग हैं और मेरा काफी ख्याल रखते हैं। उनका मन और मर्दों की तरह सख्त नही है। मलाइका अरोड़ा ने खुद को खुशकिस्मत बताते हुए यह कहा कि वह बहुत लकी हैं कि उन्हें अर्जुन कपूर जैसे लड़के से प्यार हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि अर्जुन मेरे जीवन में हैं।”