नोएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ठगी के आरोपी में ऐसे विदेशी युवक को पकड़ा है जो को अब तक करीब 150 से ज्यादा लड़कियों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।
युवक नाइजीरिया का रहने वाला है और इस युवक की एक महिला साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इन दोनो ने मिलकर करीब 150 लड़कियों से ठगी की है । और उन्हे मोहब्बत के जाल में फंसाकर करोड़ो रुपए ऐंठ चुके है । यह युवक पहले सोशल मीडिया पर फर्जी नामो से और नकली फोटो लगाकर प्रोफाइल बनाता है। लड़कियों से संपर्क करता है । फिर उन्हे सोना बाबू बोल शादी का झांसा देकर मीठी मीठी बातों में फंसाता है । जिसके बाद उसके बाद गिफ्ट भेजने के नाम पर शिकार बनाता है।
इस तरह अब तक ये काफी महिलाओं को ठग चुके है। जब महिलाओं को ठगी का पता चला तो उन्होंने नोएडा पुलिस को शिकायत दी । जिसके बाद साइबर सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी नाइजीरिया के निवासी है और यहां बिजनेस के बहाने से रह रहे थे । शुरू में इन्होंने बाल बेचने का बिजनेस किया लेकिन ज्यादा फायदा न होते देख ये ठगी करने लगे। दोनो आरोपी 2019 से यहां है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब नोएडा की रहने वाली युवती श्रेया शर्मा ने साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके साथ ठगी हुई है। ठगी करने वाले ने खुद को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुद को बेल्जियम में आईटी कंपनी का हेड बताया है। उसकी उससे दोस्ती हुई और उसने बताया कि उसने गिफ्ट भेजा है।जिसके बाद में गिफ्ट भेजने के नाम पर उसकी महिला साथी की कॉल आई कि आपका गिफ्ट एयरपोर्ट पर है और उसे अधिकारियों ने रोक लिया है जिसे कस्टम ड्यूटी चुकाने के छोड़ा जाएगा ।
कस्टम ड्यूटी चुकाने के बहाने से दोनों ने 8.50 लाख रुपए जमा करा लिए । जमा न करने की बात पर उसके खिलाफ कार्यवाही की धमकी भी दी गई । अब उनके गिरफ्त में आने के बाद बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी इस तरह नोएडा की अनेकों लड़कियों के साथ ठगी कर चुके है । फिलहाल दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।