Thursday, March 5, 2026

एक बार फिर 7 साल की बच्ची बनी हैवानियत की शिकार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर हैवानो ने 7 साल की बच्ची पर दिखाई अपनी हैवानियत. घटना के बाद से ही था आरोपी फरार. आपको बता दे की बच्ची को शादी समराहो से ही अगवाह किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी ने 21 मार्च को घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने बेगूसराय जिले के एफसीआई ओपी क्षेत्र में शादी समारोह से अगवाह किया था जो की महज़ 7 साल की थी. आरोपी कोई और नहीं बच्ची का ही पडोसी ही था. जिसका नाम मोहम्मद जमशेद उर्फ़ करुआ बताया जा रहा हैं. आरोपी ने अगवाह कर पास के ही खेतो में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची का गला घोटकर हत्या करने की कोशिश भी की पर जब हत्या करने में असफल हुआ तो बच्ची को बेहोशी
की हालत में ही छोड़ कर फरार हो गया. बच्ची न मिलने पर जब परिवार वाले बच्ची की तलाश पर निकले तो बच्ची को खेत में बेहोशी की हालत में पाया.

अस्पताल में जारी है बच्ची का इलाज

घटना के बाद जायजा लेने पहुंची पुलिस की जानकारी के अनुसार बच्ची को बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी योगेंद्र कुमार की जानकारी के अनुसार एसपी अमित कुमार और मुख्यालय DSP निशीत प्रिया इस मामले की जाँच के लिए नियुक्त किये गए है. पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही आगे बढ़ा दी है.

घटनास्थल पर पुलिस टीम को पर्याप्त सुबूत मिले है जिसके आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस ने बताया है की वे आरोपी को सजा दिलवाने की पूरी कोशिश में जुटी है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here