Saturday, April 18, 2026

टीवी पर देखने मिलेगा मीका सिंह का स्वयंवर, अब तक 100-150 लड़कियों को कर चुके है रिजेक्ट

यह जानकर शायद आपको ख़ुशी हो की फेमस सिंगर मीका सिंह टीवी पर अपना स्वयंवर रचने जा रहे है. मीका सिंह ने फैसला किया है की वे एक रियलिटी शो के ज़रिये अपना पार्टनर ढूंढेंगे. टीवी पर जल्द ही आपको मीका दी वोटी नाम से एक शो देखने मिलेगा जिसमे मीका सिंह अपना स्वयंवर रचते नज़र आएंगे. आपको बता दें की ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इस से पहले भी मीका सिंह को ऐसे रियलिटी शो का ऑफर आया था. पर तब वे शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने मना कर दिया था.

मीका सिंह ठुकरा चुके है इतने रिश्ते.

TOI के साथ एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने बताया की. “मैं खुद को लकी महसूस करता हूं कि मुझे कई सालों बाद ये ऑफर मिला है. मैं पहले इसके लिए तैयार नहीं था. पिछले 20 सालों में मैंने कम से कम 100-150 रिश्तों को ठुकराया है, क्योंकि मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी था.” मीका सिंह ने आगे बताया की “लोग सोचते हैं कि मुझे पार्टी करना और लड़कियों के साथ हैंगआउट करना काफी पसंद है और यही शादी ना करने की वजह है. लेकिन ऐसा कभी नहीं था. मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई है कि मैं दलेर पाजी को अपनी गर्लफ्रेंड दिखाउं. हमारे में ये सिस्टम नहीं है. वो रिस्पेक्ट रहती है. जब ये ऑफर आया था तो दलेर पाजी ने कहा था- कर ले, क्या पता कोई मिल जाए.”

क्या है मीका पाजी की पसंद

मीका सिंह ने इंटरव्यू में अपनी पसंद बताते हुए कहा की अभी मैं 44 साल का हूं. अच्छा ये रहेगा कि या तो मैं सिंगल रहूं या अब शादी कर लूं. ड्रीम पार्टनर के बारे में बात करते हुए मीका ने आगे बताया- हमारे बीच आपसी समझ होनी चाहिए. लड़कियों को पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए, तो मुझे इसी तरह की लड़की चाहिए.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here