ये तो सभी जानते हैं अगर स्वस्थ रहना है तो पाचन तंत्र को ठीक रखना होगा. हमें भोजन से एनर्जी मिलती है और उस भोजन से आवश्यक पोषण को लेने का काम हमारा पाचन तंत्र करता है. पाचन तंत्र में एक सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है कोलन , जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है. पाचन तंत्र को दुरुस्त रहने के लिए बड़ी आंत का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है. खान पान में बदलाव और गड़बड़ी की वजह से पाचन तंत्र के रोग हो जाते हैं. आप को जानकर हैरानी होगी कि 70 प्रतिशत कोशिकाएं आंत की परत पर होती हैं. इसलिए अपनी आंतों की देखभाल करना बेहद जरुरी है. बड़ी आंत की सफाई से मेटाबोलिज्ज़म भी बूस्ट होता है. आप कुछ आसान नुस्खों और अपने खानपान के तरीकों से अपनी आँतों को डिटॉक्स कर सकते हैं.
आंत हमारे पेट का सबसे जरुरी पार्ट है. हम जो भी खाते हैं , उसके पचने के बाद जो बेकार पदार्थ होता है वो हमारी आँतों में जमा होता है, जो मल के जरिए बाहर निकलता है. लेकिन कभी कभी आंतों में खराबी की वजह से ये मल आंतों में जमा हो जाते हैं. और धीरे धीरे ये गंदगी आंतों में जमा हो होने लगाती है, जिसके बाद हमें पेट संबधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जैसे कब्ज , पेट फूलना , आंतों में छाले, आंतों का कैंसर, जैसी कई बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन बिमारियों के लक्षण दिखने से पहले ही हमें अपनी आँतों की सफाई जरूर करनी चाहिए. हम आपको बताने जा रहे हैं आंतों की सफाई किस तरह की जाती है.

पानी में नमक मिलाकर पीने से लाभ
एक अध्यन से पता चला है कि अगर पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है. सुबह खाने से पहले एक चम्मच नमक गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां
आंतों की सफाई के लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें. हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, ये आंत को साफ़ करने का एक बेहतरीन विकल्प है.
आंतों को मजबूत बनाता है आम का पत्ता
आम की पत्तियां पेट के लिए लाभदायक होता है. इसके सेवन से कई तरह कि बीमारियों से बचा जा सकता है. आम की पत्तियों के चूर्ण का रोज सेवन करने से शरीर में जमा खतरनाक और विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और निरोगी बना रहता है.
नींबू पानी और शहद
आंतों की सफाई करने के लिए नींबू के रस में एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट और आंतें मजबूत होते हैं.
दही का करे सेवन
प्रोबायोटिक्स पेट को साफ़ करने में मदद करता है. दही प्रोबायोटिक्स का बेहतर स्रोत माना जाता है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप को क्या लाग हुआ हमें कमेंट कर के जरूर बताइएगा.
यह भी पढ़े : लाल सिंह चड्ढा होगी बायकाट ?