Laal Singh Chaddha : Bollywood के चर्चित अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी. लेकिन मूवी के रिलीज होने से पहले ही आमिर खान के लिए बुरी खबर आ गई है. मूवी के रिलीज होने से पहले ही लोगों ने इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया है. साथ ही लोगों ने ट्विटर पर #बॉयकटलालसिंहचड्ढा को ट्वीट करना शुरू कर दिया है जो अभी ट्रेंड पर चल रहा है।
अपनी फिल्म को लेकर लोगों की इतनी नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से आमिर खान दुखी हैं. एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान आमिर खान ने लोगों से अपील की है कि वह मेरी फिल्म को बॉय कट ना करें और इसे देखें. उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं भारत से प्यार नहीं करता जबकि ये सच नहीं है.
मेरी फिल्म बॉयकॉट न करें
अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मों के रिलीज होने से पहले बॉयकट के ट्रेंड चलते रहते हैं. जिसमें अब आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का नाम शामिल हो चुका है. जो आमिर के लिए बुरी खबर है. इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए एक मीडिया हाउस के सामने आमिर खान ने अपनी बात रखी है.

अपनी फिल्म के बॉय कट होने के कैंपेन को लेकर जब आमिर खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “मुझे बहुत दुख होता है. मेरी फिल्म के लिए लोग बायकाट के ट्रेंड चला रहे हैं। इसके साथ ही मुझे इस बात से भी दुख होता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं कि मैं भारत से प्यार नहीं करता जबकि ये सच नहीं है. मैं लोगों से रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि मेरी फिल्म को बॉयकॉट ना करें. प्लीज मेरी को जरूर देखें.
इस वजह से चल रहा बॉयकॉट का ट्रेंड
दरअसल बीते कुछ दिनों से कुछ टि्वटर यूजर्स में आमिर खान के पुराने विवादित बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. जिसका खामियाजा आज आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा फिल्म को लेकर भुगतना पड़ रहा है. लोगो ने आमिर पुराने बयान “भारत की बढ़ती असहिष्णुता” बयान को फिर से ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया.

इस बात का असर एक्ट्रेस करीना कपूर पर भी पड़ रहा है. उनके भी विवादित बयानों को लोग इंटरनेट से ढूंढ-ढूंढ कर ट्विटर पर ट्वीट करने में लगे हैं. यही ट्रेंड इस फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च पर भी हुआ था जब मेकर्स ने मई के महीने में इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया था.
Boycott Laal Singh Chaddha पर आपकी क्या राय है आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर हमें कमेंट करके जरूर बताएं..