Amitabh Bachchan का शो कौन बनेगा करोडपति हम बचपन से देखते आ रहे है. इस शो के साथ हर भारतीय की यादें जुडी हुई है. लेकिन इस शो में एक बात सीजन 1 से लेकर अभी तक नहीं बदली है वो है इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन जो 7 अगस्त से शुरू होने जा रहे KBC सीजन 14 में एक बार फिर लोगों से सवालों के बदले उन्हें मालामाल करेंगे. हाल ही में उन्होंने शो के सेट पर मीडिया के सवालों के जबाब बड़ी सहजता से दिए थे. अमित जी ने अभी तक शो का होस्ट बने रहने का कारण सबके सामने रख दिया है.
शो के दर्शक है बड़ी वजह
इस साल 13 वीं बार शो को होस्ट करने वाले अमिताभ बच्चन ने प्रेस कोंफ्रेंस में मिडिया के सवालों के जबाब दिए. जब अमिताभ बच्चन से इतने सालो तक शो को होस्ट करने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने बताया ”जो लोग सेट पर आते है. वही है जो मुझे हर बार वापस ले आते है. साथ ही जिस तरह से शो के दर्शक हॉट शीट पर बैठे कंटेस्टेंटस का होसला बढाते है. यही वजह है कि में हर बार इस शो को होस्ट करने के लिए वापसी करता हूँ”

आगे उन्होंने बताया कि शो के शुरू होने से पहले हर बार वो सहमें हुए होते है. लेकिन स्टूडियो के दर्शकों के जोश की वजह से मुझे शूटिंग के साथ आगे बढने में मदद मिलती है.
शरीर में हो जाती है हलचल
मिडिया के सामने शो को लेकर अमिताभ ने अपना डर जाहिर कर दिया. उन्होंने बताया कि ”ये बहुत भयंकर होता है. हर बार में ये सोचता हूँ की में कर पाउँगा या नहीं ? हर दिन में डरा रहता हूँ, में सोचता हूँ की में ये कर सकूंगा या नहीं. लेकिन सेट पर बैठे दर्शको को देखकर मेरा मनोबल बढ़ जाता है.”

आगे उन्होंने बताया ‘सबसे पहली चीज जो में करता हूँ वो है सबका धन्यवाद. उन्हीं की वजह से हम यहाँ होते है. शो के दर्शक ही है जिनके प्यार और शो के प्रति रूचि हमेशा इस शो को आगे ले जाने में हमारा मनोबल बढाती है.”
यह भी पढ़े : कंगना रनौत के सबसे विवादित बयान