Wednesday, September 23, 2026

‘असली आजादी 2014 में मिली’, ‘1947 में भीख मिली’ जैसे बयानों से घिरी रही है कंगना रनौत, जानिये उनके विवादित..

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं । जहां हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन की लेखिका को हिंदू विरोधी बता दिया। मामला चाहे कैसा भी हो कंगना रनौत विवादित बयानों को देने से बाज नहीं आती। कंगना ने अपने अतीत में भी कई तरह के विवादित बयान दिए हैं, जिनमें बॉलीवुड, राजनैतिक और देश के मामले जुड़े हुए हैं।

अपने विवादित बयानों को लेकर कंगना आज भी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। लेकिन फिर भी वह चर्चाओं में रहने के लिए बेबाकी से बयान बाजी करती रहती हैं।  आइए एक नजर डालते हैं उनके विवादित बयानों पर जिसकी वजह से कंगना को कोर्ट जाना पड़ता है। इसी के चलते उनका ट्विटर अकाउंट भी बैन हो चुका था। लोगों ने उनको मिले पद्मश्री सम्मान को भी वापस लेने की मांग कई बार की है।

जावेद अख्तर ने कर दिया था मानहानि वाद

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने नेपोटिज्म को लेकर पूरे बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को जिम्मेदार ठहराया था। जिसमें उन्होंने करण जौहर सलमान खान जैसे लोगों पर कई सवाल उठाए थे। अपने विवादित बयानों में उन्होंने जावे अख्तर पर भी कई आरोप लगा दिए थे। लेकिन जावेद अख्तर को कंगना की यह हरकत नागवार गुजरी और उन्होंने कंगना को कोर्ट में घसीट लिया। जावेद अख्तर के साथ कंगना रनौत का मानहानि केस फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

कंगना रनौत

असली आजादी 2014 में मिली’ 1947 में भीख मिली

बीते कुछ महीनों पहले कंगना रनौत ने एक न्यूज़ चैनल प्रोग्राम के दौरान खुद को बखेड़े में डाल लिया। लाइव टीवी के दौरान कंगना रनौत ने ऐसी बात कह दी थी जिसका खामियाजा वह आज भी बहुत रही हैं। दरअसल उन्होंने 1947 में मिली आजादी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि असल आजादी हमें 2014 में मिली है। जबकि 1947 में जो आजादी हमें मिली थी वह भीख में मिली थी। कंगना के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया और कंगना राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के निशाने पर आ गई।

ममता के लिए ट्विट कर लिखा था ‘खून की प्यासी ताड़का’

पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान भी कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया था। टीएमसी पार्टी की जीत के बाद कंगना ने ममता बनर्जी को एक ट्वीट कर दिया था। इस ट्वीट के बाद करना को बुरी तरह से ट्रेनिंग का सामना करना पड़ा। उस वक्त उन्हें हर कोई खरी-खोटी सुना रहा था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि ” ‘मैं गलत थी। वह रावण नहीं है। रावण तो महान राजा था, उसने इस  दुनिया का सबसे अमीर देश बनाया था। मगर ये खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। जिन्होंने इन्हें वोट दिया है। उनके भी हाथ खून से रंगे हुए हैं। ” कंगना के इस ट्वीट के बाद उनका ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया था। हालांकि फिलहाल उनका ट्विटर अकाउंट उनके पास सुरक्षित है।

कंगना रनौत

बॉलीवुड के 99% लोगों को बताया ड्रग एडिक्ट

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग का मामला शुरू हो गया था। जिस पर चुटकी लेते हुए कंगना ने पूरे बॉलीवुड को लेकर यह दावा कर दिया था की 99% सेलिब्रिटी ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर सबका टेस्ट ले लिया जाए, तो सभी जेल में नजर आएंगे।  उनके इस बयान के बाद पूरी इंडस्ट्री कंगना के खिलाफ हो गई और कंगना आज एक तरफा एक्ट्रेस मानी जाती हैं। इंडस्ट्री में अब करना को कोई भला नहीं मानता। बॉलीवुड के ज्यादातर लोग उनसे खफा रहते हैं। इस बयान के बाद लोग उन्हें राजनीति ज्वाइन करने की सलाह देने लगे थे। वहीं कुछ लोग उन्हें झूठा बता रहे थे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here