Friday, May 8, 2026

पलवल: 67 साल के बुजुर्ग ने की 19 साल की लड़की से लव मैरिज, मामला होई कोर्ट पहुंचा

हरियाणा पलवल : कहते है प्यार अँधा होता है. ये न तो उम्र देखता है और ना ही जात. ठीक ऐसा कुछ मामला हरियाणा राज्य के पलवल शहर से निकल कर आया है. जहाँ एक 67 साल के बुजुर्ग ने एक 19 साल की जवान लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली. अब इस प्रेमी जोड़े को अपने ही परिवार से जान से का खतरा सता रहा है. प्रेमी जोड़े ने पंजाब हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है. जब कोर्ट में ये मामला पहुंचा तो जज खुद हैरान रह गए.  जस्टिस जेएस पूरी ने इस मामले में सवाल उठाया है कि क्या सच में ये लव मैरिज है या लड़की ने दवाब में आकर ये कदम उठाया है.

दूल्हा है 7 बच्चों का बाप

पलवल के डीएसपी रतनदीप बाली ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि थनी गांव हुंचपुरी में एक 67 ने नूंह की रहने वाली 19 साल की युवती से शादी कर ली है. जो पहले से शादीशुदा थी. इन दोनों ने हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा की मांग की है. जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा है कि लड़की के परिवार उसे जान से मार सकता है. इसलिए उसे सुरक्षा प्रदान की जाए.

बता दें बजुर्ग व्यक्ति सात बच्चों का पिता है और करीब चार साल पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया था. लकड़ी की फैमिली का गाँव में कुछ जमीन का विवाद चल रहा था. जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति उनकी मद्दद कर रहा था. इसी दौरान उन दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया.

कोर्ट ने दिए जाँच के आदेश

जब मामला कोर्ट की नजरों में आया तो मामले को गंभीरता लेते हुए पलवल एसपी को आदेश जारी कर दिए गये. जिसमें पलवल एसपी से कहा गया है कि वो एक टीम का गठन करें जिसमें महिला पुलिसकर्मी जरुर शामिल हो. ये टीम लडकी को सुरक्षा प्रदान करेगी. टीम के द्वारा मामले की गहनता से जांच की जाए और लड़की को इलाका मजिस्ट्रेट कोर्ट में बुलाकर उसके बयान दर्ज किये जाये. हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि एक हफ्ते के अंदर मामले की पूरी जानकारी पेश की जाए.

यह भी पढ़े :- लापता बच्चो को जब तक घरवालों से न मिला दे, चैन से नही बैठती ये महिला पुलिसकर्मी

The Popular Indian
The Popular Indianhttps://popularindian.in
"The popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here