Saturday, April 11, 2026

भारतीय नागरिक जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ भारत लौट जाये- अफगानिस्तान दूतावास ने दी चेतावनी

अफगानिस्तान के चौथे बड़े शहर काबुल को आतंकवादी संगठन तालिबान ने चारों और से घेर लिया है. ऐसे में काबुल के भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वो जल्द से जल्द भारत लौटने का प्रबंध कर भारत लौट जाए. वही भारतीय सरकार की तरफ से अफगानिस्तान में कार्यरत भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को वापस लाने के लिए स्पेशल विमान भी भेजा गया है.

भारतीय नागरिकों से भारत लौट आने की अपील

बीतें कुछ महीनों से अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाएँ बढ़ गयी है. जिस कारण वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी गयी है. भारतीय दूतावास ने ये सलाह 29 जून और 24 जुलाई 2021 के क्रम में दी है. जिसमें अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वो जल्द से जल्द भारत वापस आने का प्रबंध कर लें.

हवाई यात्रा बंद होने से पहले भारत वापसी कर लें

काबुल के भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों से अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसात्मक घटनाये बढ़ी है. जिस वजह से वहां की हवाई यात्रा बंद कर दी गई है. इसलिए काबुल में काम करने सभी भारतीय नागरिक वाणिज्यक हवाई सेवाएँ बंद होने से पहले अपनी भारत वापसी सुनिश्चित करें.

कम्पनियां भारतीय कमर्चारियों को भारत भेजे

भारतीय दूतावास की तरफ से अफगानिस्तान में चल रही भारतीय कंपनियों को भी चेतावनी दी गयी है कि वो जल्द से जल्द भारतीय कर्मचारियों को भारत वापस भेज दें. अगर कोई भारतीय नागरिक किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत है तो वो अपने अधिकारीयों से अपनी स्वदेश वापसी का अनुरोध करें. दूतावास की तरफ से ये भी कहा गया है अगर किसी को कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वो भारतीय दूतावास में संपर्क कर सकता है.

मीडिया पर भी लागू होती है ये एडवाइजरी

स्वदेश वापसी के लिए भातीय मीडिया का भी ध्यान रखा गया है. दूतावास की तरफ से भारतीय मीडिया कर्मियों को भारत वापसी का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय मीडिया कर्मी जो अफगानिस्तान गये है वो दूतावास के साथ सुरक्षा विंग के साथ जुड़े रहे. जिससे उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें.

यह भी पढ़े :- नीरज चोपड़ा के घर मे रक्षाबंधन के लिए खास तैयारी में बहने , परिवार के लिए खास होगा त्यौहार

The Popular Indian
The Popular Indianhttps://popularindian.in
"The popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here