बुधवार को सलमान खान ने टोक्यो ओलम्पिक में मैडल हासिल करने वाली मीराबाई चानू से मुलाकत की है. सलमान खान ने मीराबाई से अपनी इस मुलाकत की तश्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. जिसके जबाब में मीराबाई ने लिखा कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलना उनके लिए सपने पूरा होने जैसा है.
सलमान खान ने शेयर की मीराबाई चानू संग फोटो
वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मैडल हासिल करने वाली मीराबाई के चानू के साथ फोटो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ”सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू को बधाई..आपसे प्यारी मुलाकात, शुभकामनाएं.”
इस फोटो में सलमान खान ब्लेक टीशर्ट के ऊपर स्कार्प डाले नजर है. वही मीराबाई पिंक जैकेट पहने हुए दिख रही है. दोनों ही फोटो क्लिक कराते वक्त काफी पॉजिटिव नजर आ रहे है.
सलमान की बहुत बड़ी फैन है चानू
मीराबाई चानू ने सलमान खान की पोस्ट का रिप्लाई करते हुए कहा कि, ‘बहुत बहुत धन्यवाद सर. मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था.”
बता दें मीराबाई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है, उन्हें सलमान खान की एक्टिंग और बॉडी पसंद है. ऐसे में उनकी मुलाकत सलमान खान से होना उनके लिए बड़ी बात थी.
फिलहाल मीराबाई मुंबई में है जहां वो सलमान खान के अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी भेंट की थी. जानकारी हो मीराबाई ने टोक्यो ओलम्पिक में भारोत्तोलन 49 किलोग्राम वर्ग में भारत को सिल्वर मैडल दिलवाया था.
यह भी पढ़े :- अपने ही बनाये हेलिकॉप्टर से हादसे का शिकार हुआ युवक, ‘रैंचो’ बनने का सपना था