Monday, May 4, 2026

खाना खाते वक्त न करें ये 5 गलतियाँ, नहीं तो सेहत को होंगे बड़े नुकसान

अक्सर लोग खाना खाते समय बहुत सी गलतियाँ कर देते है. जिससे उनके द्वारा खाया खाना उनके शरीर को पूर्ण रूप से फायदा नहीं पहुंचाता है. फिर लोग शिकायत करते है कि पूरी खुराक खाने के बाद भी उनके शरीर का विकास नहीं हो रहा. आम तौर पर लोग सबसे बड़ी गलती यह करते है कि वो खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते है. जो बहुत बुरी हेबिट है. आज के इस खास लेख में हम गलतियों पर चर्चा करेंगे जिन्हें लोग खाना खाते समय करते है.

दूध के साथ फलों का सेवन करता है सेहत को नुकसान

आजकल लोगों को फ्रूट के साथ मिल्क शेक बनाने की आदत लग गई है. लेकिन फलों के साथ दूध का सेवन कही से भी फायदेमंद नहीं है. अगर आप दूध के साथ फलों का सेवन करते है तब दूध में पाये जाने वाला केल्शियम फलों से मिलने वाले एंजाइम को खत्म कर देता है. ऐसे में न तो  फलों का सेवन फायदा करता है और नहीं दूध का सेवन सेहत को फायदा देता.

एक प्रकार के खाने को बार बार खाना

अगर आप लगातार एक ही व्यंजन को लगातार खा रहे है तो आपको अपनी इस हेबिट को बदलना चाहिए. क्योंकि अगर आप लगातार एक ही खाना खा रहे है तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी. जिससे बचने के लिए आपको खाने में वैरायटी शामिल करनी चाहिए.

भिंडी और करेला को न खाए एक साथ

कभी कभी हम करेला और भिंडी का सेवन एक साथ कर लेते है. जो सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें आयुर्वेद के हिसाब से अगर करेला और भिंडी का सेवन एक साथ किया जाए तो ये एक तरह से जहर बन जाता है. इसके अलावा मूली और भिंडी भी एक साथ नहीं खानी चाहिए.

दही और प्याज को न खाए एक साथ

अगर आप प्याज वाला रायता खाने के शौकीन है तो ये भी आपकी सेहत को मुसीबत ने डाल सकता है. ऐसा करने से कई स्किन से जुड़ी बीमारियां आपको घेरना शुरू कर देंगी. जिसमें दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा शामिल है. इसके आलवा इससे पेट से जुड़ी समस्यांए भी पैदा हो जाती है.

दूध के साथ न करें नॉनवेज का इस्तेमाल 

अगर आप दूध के साथ नॉनवेज का सेवन कर रहे है टी आपको ये आदत आज ही छोड़ देनी चाहिए. क्योंकि दूध के साथ अंडे या मीट का इस्तेमाल करने से पेट मे दर्द जैसी समस्याएं बनने लगती है.

यह भी पढ़े :- धनिये का पानी है चमत्कारी, जानिए इसके फायदे

The Popular Indian
The Popular Indianhttps://popularindian.in
"The popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here