पूरा भारत इस समय कड़कड़ाती ठंड का सितम झेल रहा है। देश का कोई भी कोना ठंडी हवाओं और कोहरे की मार से अछूता नहीं है। ऐसे में लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या जो बनी हुई है वो है नहाने की।
सर्दी के इस मौसम में नहाना तो दूर, लोग हाथ-मुंह तक धोने से परहेज़ करते हैं। हमारे आस-पास कई ऐसे शख्स मौजूद रहते हैं जो कई-कई दिनों तक पानी की शक्ल भी नहीं देखते हैं।

नहाना बना सिरदर्द
सर्दी के मौसम में यह समस्या सबसे अधिक उन लोगों के लिए सिरदर्द बनती है जिन्हें रोज़ाना ऑफिस या काम पर जाना होता है। दूसरों से मिलना, मीटिंग्स अटेंड करते वक्त शरीर गंध उनकी छवि को धूमिल कर सकती है इसके डर से उनके लिए नहाना एक मजबूरी बन जाता है।

पानी में सेकते हुए वीडियो
जनता की इस समस्या के मद्देनज़र एक शख्स ने नहाने का एक ऐसा तरीका ढूंढकर निकाला है जिसका कोई जवाब नहीं। बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सर्दी के इस मौसम में तालाब में नहाता दिख रहा है। मज़े की बात यह है कि सर्दी से बचने के लिए इस युवक ने एक परात में कुछ उपले जलाकर रख लिए हैं। जैसे ही शख्स एक डुबकी लगाकर तालाब से बाहर निकलता है तुरंत ही आग के आगे आकर हाथ तापने लगता है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
गौरतलब है, 15 सेकेंड का यह वीडियो सर्दियों के मौसम में इन दिनों काफी आग लगा रहा। लोगों शख्स का यह वीडियो काफी मज़ेदार लग रहा है। वे जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मालूम हो, इन दिनों देश में कोरोना प्रकोप एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस घातक बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका है साफ-सफाई। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे माहौल में आपको अपने आसपास तो स्वच्छता रखनी ही है इसके साथ आपको अपने शरीर को भी साफ रखना है। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय साफ-सफाई और मास्क का नियमित रुप से उपयोग ही है।