फिल्म “यारियां” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर हिमांश कोहली का फिल्मी करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा. भले ही आज एक्टर फिल्मों में नजर नहीं आते, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं. हिमांश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन अपनी और ट्रेवल से रिलेटेड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अभी हाल में ही एक्टर ने अपने इंस्टाग्राग हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जो फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है.

आंखों में काजल और कानों में बाली पहने नजर आए
हिमांश कोहली सोशल मीडिया पर अलग अलग लुक और आउटफिट के साथ तस्वीरें साझा करते दिखाई देते हैं और फैंस के द्वारा तारीफें भी मिलती है, लेकिन इस बार जो तस्वीर एक्टर ने शेयर की है उसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल इन तस्वीरों में आप देख सकते है हिमांश ने आंखों में काजल और कानों में बाली के साथ क्रीम कलर का टॉप पहना हुआ है जिसकी स्लीव्स फ्लेयर वाली है. इसमें एक्टर का लुक बहुत ही अलग लग रहा है जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.

लुक को लेकर होना पड़ा ट्रोल
अपने इस लुक को काफी एंजॉय करते नजर आ रहें है हिमांश कोहली. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तरह तरह के कमेंट कर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है ” पापा की परी”. दूसरे ने लिखा ” एक बिंदी की कमी है”. अन्य यूजर्स ने लिखा “अब रणबीर सिंह क्या पहनेगा”.

एक्टर की पहली फिल्म रही यारियां फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया , लेकिन अन्य फिल्मों में हिमांश कुछ कमाल नहीं कर पाए. लेकिन अपने पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. ये पहली बार नहीं है जब हिमांश ने अलग लुक में तस्वीर पोस्ट की हो. कई बार एक्टर नए लुक और अलग आउटफिट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं,जिसमें कई बार अलग दिख रहें थें.

नेहा कक्कड़ से हुआ ब्रेकअप
हिमांश कोहली ने कई सालों तक सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट किया खबरें ये भी आईं थीं की दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन किसी वजह से दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. और नेहा कक्कड़ सिंगर रोहनप्रित सिंह से शादी कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत करने वाले हिमांश कोहली को फिल्म यारियां से फेम मिला. फिलहाल अभी किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं हिमाश कोहली.