Thursday, May 7, 2026

स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन दर्ज कराई शिकायत

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स को जान से मारने की धमकी की खबरें आईं. एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी धमकी भरा खत मिला था. अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.

Pic source-social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बिंदास और बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं, देश में कोई भी मुद्दा चल रहा हो वे खुल कर अपनी राय रखती आई हैं. सोशल मीडिया के जरिये स्वरा हमेशा हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज में बोलती हैं. और आज उनका यही अंदाज उनके जान का दुश्मन बन गया है, जी हां एक्ट्रेस को उनके मुंबई स्थित घर पर स्पीड पोस्ट के जरिये धमकी भरा खत भेजा गया है.

”वीर सावरकर जी का अपमान नहीं सहेगा देश का नौवजवान”

एक्ट्रेस को मिले खत में गालियों से शुरुआत करते हुए लिखा है, ”अपनी भाषा को मर्यादित रखो, वीर सावरकर जी का अपमान नहीं सहेगा देश का नौवजवान. आगे धमकी भरे शब्दों में लिखा है ”आराम से फ़िल्में बनाओं नहीं तो जनाजे उठेंगे”. इस खत के अंत में जय हिन्द लिखते हुए देश के नौवजवान नाम से साइन भी किया गया है. ये लेटर हिंदी में हाथ से लिखा गया है. खत मिलने के बाद स्वरा ने देरी ना करते हुए अंधेरी के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करा दी हैं.

Pic source-social media

2017 में किया था सावरकर को लेकर पोस्ट

स्वरा भास्कर अक्सर देश में घटित घटनाओं और राजनितिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखती रहती हैं. अभी हाल में उयदयपुर में हुए टेलर की निर्मम हत्या पर भी ट्वीट के जरिये एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया था. दरअसल ये मामला 2017 का है जब स्वरा ने एक पोस्ट कर लिखा था कि ”सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से माफ़ी मांगते हुए जेल से रिहाई की भीख मांगी थी, इससे यह पता चलता है कि वे वीर नहीं थें”. उस समय इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था.

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here