कहते हैं दुनिया में सबसे मुश्किल काम है वजन बढ़ाना और इस दुनिया का सबसे मुश्किल काम है वजन कम करना। बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने इस मुश्किल काम को जिस बखूबी के साथ किया है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है. अब इतना मुश्किल काम करने वाला आदमी दुनिया को सीख तो दे ही सकता है. अदनान ने भी लोगों को वो पांच सबक दिए हैं जिनसे वजन किया जा सकता है. उम्मीद है ये आपके काम आएंगे।
प्लान बनाइए-
अदनान ने कहा की वजन कम करने के लिए आपको प्लान बनाना चाहिए। क्या खाना है कितना खाना खाना है इन सब चीजों का एक शानदार प्लान आपके पास होना चाहिए। एक प्लान के तहत मैनें हायर प्रोटीन डाइट ली जिसमें तेल, घी, मसाला, रोटी, चावल और चीनी जैसी चीजें दूर दूर तक शामिल नहीं थीं. अब अगर आप भी अदनान की तरफ वजन कम करना चाहते हैं तो इन चीजों से परहेज करना शुरू कर दीजिए।

सचेत रहना जरूरी है-
अदनान की दूसरी सीख है की आपको सचेत रहना होगा। अपनी डाइट, अपनी लाइफस्टाइल के प्रति तभी ऐसा संभव होगा की आप वजन कम कर सकेंगे। मैं हमेशा सचेत रहता था की मैं क्या खा रहा हूँ, कैसे खा रहा हूँ और कितना खा रहा हूँ. आपको भी इस बात का ध्यान रखना होगा।

अपने लिए करें-
अदनान ने ये बहुत सुंदर बात कही की आप वजन कम करने जैसी चीज अपने लिए करें न की दुनिया को दिखाने के लिए. मेरे लिए अब यह जन्म और मृत्यु का सवाल बन चुका था इसलिए मुझे ये करना पड़ा और मैनें अपने लिए ये सब किया था.

तरीके को सरल और आसान बनाए-
सिंगर ने कहा की वजन कम करने के तरीके को आप सरल और आसान बनाए जिससे यह यात्रा और सुगम हो जाएगी। बहुत सारे लोगों ने अफवाह फैलाई की मैंने सर्जरी का सहारा लिया है या कोई और तरीका अपनाया है लेकिन ऐसा नहीं है. मैनें वही किया जिससे वजन कम होता है. मैनें अपने मन में इसे बोझ नहीं बनने दिया क्योंकि मेरे अंदर ये बात पूरी तरह से बैठ चुकी थी की मुझे वजन कम करना है.

सही तरीके से सरल काम करें-
अदनान सामी ने कहा की आप वजन कम करने की यात्रा को सही और सरल तरीके से करें जिससे आपको फायदा होगा। अगर आप किसी काम को सही तरीके से करते हैं तो आपको छोटे छोटे लेकिन अच्छे परिणाम जल्द ही मिलने शुरू हो जाते हैं.
आपको बता दें की अदनान आज के समय में फिट हैं लेकिन एक समय में उनकी कला से अधिक उनके वजन की चर्चा हुआ करती थी.