Friday, April 17, 2026

लम्बे इंतज़ार के बाद भारती ने दिया बेटे को जन्म, पूरा परिवार खुशियों से सराबोर

लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार भारती सिंह की ज़िंदगी में खुशियों के लहर आ ही गई. हाल ही में पता चला है की भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है. आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में थी. आपको बता दें की भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शादी के 5-6 साल बाद माता पिता बने हैं. आपको बता दें की भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है, और यह बात भारती और हर्ष ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने फैंस को दी है.

फैंस यह खुशखबरी सुनकर काफी खुश नज़र आ रहे है और बेहद एक्साइटेड भी. उनके चाहने वाले और फैंस जिन्हे इतने लम्बे समय से खुश खबरी का इंतज़ार था उनके यह वाकई में काफी ख़ुशी की बात है. लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई देते भी नज़र आ रहे है.

सामने आईं थी अफवाह

आपको बता दें पहले भारती की प्रेगनेंसी को लेकर एक अफवाह भी सामने आई थी, जिसमे यह बात कही जा रही थी की भारती सिंह ने लड़की को जन्म दे दिया है. हालाँकि बाद में भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस बात का पूरी तरह खंडन किया था, और कहा था “कि मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों से संदेश और फोन आ रहे हैं, ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है. लेकिन यह सच नहीं है, मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं, यहां 15-20 मिनट का ब्रेक है, तो मैंने सोचा मैं लाइव आकर यह बता दूँ कि मैं अभी भी काम कर रही हूं.”

“Its a Boy” कहकर दी खुशखबरी

आपको बता दें की पिछले कई दिनों से हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी मैटरनिटी तस्वीरें अपने फैंस और चाहने वालो के साथ साझा कर रहे थे, जिसमे भारती बेहद सुंदर लग रहीं थी. तस्वीर में भारती और हर्ष दोनों सफ़ेद ड्रेस में ट्विनिंग करते नज़र आ रहे है. हाल ही में जो तस्वीर हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है इसमें कपल हाथ में टोकरी पकडे़ नीले और सफ़ेद कपड़ो में नज़र आ रहा है. तस्वीर में बच्चे की शक्ल कपल ने किसी के साथ साझा नहीं की है.


पोस्ट पर लोग कमेंट करके लोग कपल को बधाइयाँ देते नज़र आ रहे है. आपको बता दें की भारती और हर्ष पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माहि विज जैसे अन्य दिग्गज कलाकरों ने कपल को पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाइयाँ दी है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here