Tuesday, May 5, 2026

पहले मां काली और अब भगवान शिव और माता पार्वती का अपमान, यूजर्स बोले जानबूझ कर लीना फैला रहीं हैं नफरत

काली के पोस्टर को लेकर सुर्खियों में आईं डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई एक बार फिर अपने पोस्ट से तहलका मचा दिया है. एक बार फिर लीना पर लोगों की आस्था  आहत करने का आरोप लग रहा है. दरअसल इस पार लीना ने भगवान शिव और माता पार्वती का रोल अदा कर रहे एक्टर को स्मोकिंग करते हुए दिखाया है. इनके इस पोस्ट का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं.

Pic source- Twitter

भगवान शिव मां पार्वती को दिखाया धुम्रपान करते हुए

लीना ने जब काली का पोस्टर रिलीज किया था, उसे देख लोगों ने विरोध जताया था.  यहां तक लोग लीना की गिरफ्तारी की मांग तक करने लगे थें. और एक बार फिर लीना मनिमेकलाई के एक नए ट्वीट से बवाल मच गया है.  इसमें उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती को धूम्रपान करते दिखा गया है. फोटो के साथ लिखा है “कहीं और”. लीना के पोस्ट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर्स ने लिखा “ये सिर्फ नफरत  फैला रही हैं” अन्य यूजर्स ने लिखा “अपने धर्म का अपमान करना बंद करो”.

 

लीना के इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है.  राजनीतिक पार्टियों द्वारा भी लीना की निंदा की जा रही है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लिखा है “यह एक कला की अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि जानबूझ कर लोगों को उकसाने का मामला है”. पूनावाला यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा “लीना की हिम्मत इसलिए बढ़ी है क्योंकि लेफ्ट पार्टियां कांग्रेस TMC  उनको सपोर्ट कर रहीं है”.

Pic source-social

अनूप जलोटा ने कहा लीना पागल हो गई हैं

लीला के इस ट्वीट पर गायक अनूप जलोटा ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए एक टीवी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि “लीना के दुबारा इस तरह के पोस्ट से यही लग रहा है की वे पागल हो गई हैं उन्हें जल्द से जल्द पागल खाने में डाल देना चाहिए”.

आप को बता दें इससे पहले लीना ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए और उनके एक हाथ में एलजीबीटी का झंडा लिए दिखाया गया था.  विवादास्पद  पोस्टर को लेकर पूरे देश में जमकर  विरोध हुआ था, कई राज्यों में धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

Pic source-social media

चलिए आप को बताते हैं कि आखिर कौन हैं लीना मनिमेकलाई जिनके शेयर किए गए पोस्टर पर बवाल हो रहा है. लीना एक फिल्म मेकर, कवित्री हैं इन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है जिसके लिए उन्हें कई नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here