Friday, April 17, 2026

जब फिल्म के सेट पर मशहूर डायरेक्टर से झगड़ पड़ी ऐश्वर्या रॉय, आखिर किस बात को लेकर दोनों में हुई थी तनातनी ?

बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ऐश्वर्या रॉय के बारे में जितना कहें कम होगा. ऐश्वर्या जीतनी खूबसूरत हैं उतनी ही दमदार एक्ट्रेस भी है, इन्होंने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं. वैसे तो ऐश्वर्या काफी स्वीट और शांत स्वाभाव की हैं, लेकिन अगर इन्हें किसी बात पर गुस्सा आ गया तो वो किसी की नहीं सुनती। एक्ट्रेस के गुस्से से जुड़ा हुआ एक किस्सा आज हम आप को बताने जा रहे हैं, जो मशहूर डायरेक्टर से जुड़ा हुआ है. जहां ऐश्वर्या किसी बात को लेकर डायरेक्टर से भीड़ जाती हैं.

Pic source -social media

साउथ के महशूर डायरेक्टर में से एक मणिरत्नम जिनकी फिल्मों में काम करने के लिए एक्टर बेताब रहते हैं , इन्हें तमिल फिल्मों के आलावा हिंदी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है एक से बढ़ कर हिंदी फिल्में बनाई हैं. ये तो सब जानते हैं कि शूटिंग के वक़्त डायरेक्टर मणिरत्नम कलाकारों से सख्ती से पेश आते हैं. ऐश्वर्या रॉय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शूटिंग के दौरान जब ऐश्वर्या ने डायरेक्टर की बात नहीं मानी तो दोनों के बीच फिल्म के सेट पर तनातनी हो गई.

दरअसल ऐश्वर्या रॉय फिल्म रावण की शूटिंग कर रही थीं उनके साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थें, फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करने के बाद मणिरत्नम ने कहा शूटिंग के दूसरे हिस्से के लिए ऐश्वर्या को मेकअप करने की जरुरत नहीं है स्टोरी के हिसाब से बिना मेकअप के शॉट लिया जायेगा.

Pic source -social media

सेट पर जब ऐश्वर्या को मणिरत्नम ने देख तो शॉक हो गये क्योंकि उनकी बातों को अनसुना कर ऐश्वर्या हल्का मेकअप करके आईं थीं, ये देखते ही डायरेक्टर गुस्से से आग बबूला उठे और ऐश्वर्या को कहा शॉट तो बिना मेकअप के ही लिया जायेगा तुम जाओ और तुरंत मेकअप धोकर आओ.

लेकिन ऐश्वर्या भी गुस्से में कहां किसी की सुनने वाली वो भी ज़िद कर के बैठ गई और बोली हल्का मेकअप किया है इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, इस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई और कुछ समय के लिए शूटिंग भी रोक दी गई . आखिकार मणिरत्नम को ऐश्वर्या के जिद के आगे झुकना ही पड़ा और हल्के मेकअप के साथ शूट करना पड़ा.

Pic source -social media

ऐश्वर्या रॉय के करियर की बात करें तो इन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है. इन्होंने तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से डेब्यू किया था, उसके बाद हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में एंट्री की, और तब से लेकर आजतक अपनी अदाकरी से लोंगो के दिलों पर राज करती आ रही हैं. लोग इनकी खूबसूरती के ही दीवाने नहीं हैं बल्कि इनकी एक्टिंग पर भी कायल हैं. ऐश्वर्या रॉय के वर्कफ़्रंट की बात करें तो बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म ‘पोंनियिन सेलवन’ में नजर आने वाली हैं

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here