खूबसूरती का सबसे सुंदर चेहरा ऐश्वर्या राय बच्चन. बॉलीवुड की सबसे सुंदर और मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को कौन नहीं जानता देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी खूबसूरती के चर्चे हैं. अब ऐश्वर्या का महारानी वाला लुक देख फैंस की निगाहें उन्हीं पर थम गई हैं. जी हां साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्ट मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पोन्नियिन सेलवन 1” का एक पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें ऐश्वर्या का लुक देखते बन रहा है.

ऐश्वर्या राय के लुक पर से उठा पर्दा
मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या की अपकमिंग साउथ की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 में उनके लुक से पर्दा उठ गया है. साउथ के बड़े निर्देशक में शूमार मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ड्रामा पीरियड फिल्म है. जिसका एक पोस्टर फिल्म मेकर्स की तरफ से आउट किया गया.
नजर आयेंगी रानी नंदनी के अवतार में
फिल्म “पोन्नियिन सेलवन 1” के इस पोस्टर में ऐश्वर्या राय एक खुबसूरत रानी के लुक में नजर आ रही हैं. प्रोडक्शन हाउस द्वारा पोस्टर को ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है. “प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा, मिलिए पझुवूर की रानी नंदनी से”. पोस्टर में ऐश्वर्या को इस लुक में देख उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पोस्टर तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोग ऐश्वर्या को पर्दे पर रानी नंदनी के रूप में देखने के लिए बेताब हैं.
https://twitter.com/LycaProductions/status/1544569333128511488?t=E4w2sBJjO0Md0jEdlZ37fg&s=19
मणिरत्नम की ये फिल्म रिलीज होने से पहले सुर्खियों में है. लोग इसी फिल्म की चर्चा कर रहे हैं. बता दें इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विक्रम और कार्तिक भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 को 30 सितंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म दो भागो में बन रही है.

आप को बता दें मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या का बॉलीवुड करियर शानदार रहा है, ये बॉलीवुड की मशहूर और हाईप्रोफाइल अभिनेत्रीयों में से एक हैं. इन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है. और अब डायरेक्ट मणिरत्नम की फिल्म के साथ काफी लंबे समय के बाद कमबैक कर रहीं हैं. आप को जानकर हैरानी होगी एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म “ईरूवर “की थी.

“हम दिल दे चुके सनम “से मिली प्रसिद्धि

वैसे तो ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में इनकी दमदार अभिनय पर सभी कायल हो गए, ये फिल्म सुपरहिट रही और ऐश्वर्या के काम को भी सराहा गया. फिलहाल अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है ऐश्वर्या को रानी नंदनी के रूप में प्रतिशोध लेते हुए देखने का.