बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने परिवार के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में शादी रचाई थी। दरअसल पहले ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच अफेयर के चर्चे थे लेकिन दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ अरेंज मैरिज कर ली थी। शादी के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई फिल्मों में काम भी किया। आज ऐश्वर्या राय बच्चन एक शानदार लाइफस्टाइल जी रही हैं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपने और अभिषेक के बीच हनीमून में अभिषेक द्वारा किए गए घोटाले के बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या कहा ऐश्वर्या ने।
ऐश्वर्या के फिल्मों में काम करने पर लगाया रोक
ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। साथ ही उन्होंने दूसरे भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूरी बना ली। इसकी वजह बच्चन परिवार था क्योंकि बच्चन परिवार की बहू फिल्मों में काम करें, यह उन्हें पसंद नहीं था।
खबरें यह भी आई थी कि जब ऐश्वर्या राय ने फिल्म “ए दिल है मुश्किल” में काम किया और रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन की, तब भी बच्चन परिवार से उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला।
ऐश्वर्या ने हनीमून पर दो दिनों तक नहीं की बात
इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन हनीमून के लिए गए हुए थे, तब ऐश्वर्या राय के साथ में मस्ती करने के लिए अभिषेक बच्चन ने बेड के साथ छेड़छाड़ की और सभी पेंच को खोल दिया। इसके बाद जो हुआ उससे ऐश्वर्या बहुत अधिक ज्यादा नाराज भी हुईं थीं। जैसे ही ऐश्वर्या बेड पर लेटी बैड टूट गया और वह गिर पड़ी। इसके बाद अभिषेक ने बताया कि वह प्रैंक कर रहे थे लेकिन उनका यह प्रैंक उन पर ही भारी पड़ गया क्योंकि ऐश्वर्या राय उन पर काफी गुस्सा हो गई और उन्होंने पति अभिषेक बच्चन से 2 दिनों तक बात नहीं की।
ऐश्वर्या और अभिषेक ने की थी लव मैरिज
इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके पति बहुत ही नेक दिल वाले इंसान हैं जो उन्हें और उनकी बेटी आराध्या को बहुत प्यार करते हैं। वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझते भी हैं।
जैसा कि अधिकतर लोग सोचते हैं कि उन्होंने अरेंज मैरिज की है लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि सबसे पहले ऐश्वर्या और अभिषेक की मुलाकात “धूम 2” के सेट पर हुई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार हो गया। पहले भले ही ऐश्वर्या, सलमान खान के साथ थीं लेकिन सलमान के बुरी आदतों के कारण ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया गया। ऐश्वर्या और अभिषेक ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, रिलेशनशिप में रहे, फिर शादी की।