बॉलीवुड में कई सारी प्रेम कहानियां हैं जो अपने अंजाम तक नहीं पहुंची। बात चाहे सलमान और ऐश्वर्या की हो या फिर रेखा और अमिताभ बच्चन की, बहुत सारी ऐसी कहानिया बॉलीवुड के गलियारों में घूमती हैं. ऐसी ही एक प्रेम कहानी है अजय देवगन और रवीना टंडन की. जब अजय देवगन के प्रेम में पागल रवीना टंडन को अजय ने झूठी और ड्रामेबाज बताया था.

रवीना ने मीडिया में किया दावा-
बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में शुमार अजय देवगन और रवीना टंडन ने कई सारी फ़िल्में एक साथ की हैं. वो समय था जब अजय देवगन एक से बढ़कर एक फ़िल्में कर रहे थे. इस दौरान खबर उड़ी की अजय देवगन और करिश्मा कपूर रिलेशन में हैं. दोनों के रिलेशन में होने की यह बात रवीना को नागवार गुजरी और उन्होंने मीडिया के सामने एक से बढ़कर एक बातें बताईं।

रवीना ने कहा की अजय देवगन उनसे प्यार करते हैं और इस प्यार में अजय ने उन्हें कई सारे प्रेम पत्र लिखे हैं और वो मुझे धोखा दे रहे हैं. रवीना के इस बयान के बाद हर जगह हड़कंप मच गया और इसके बाद खुद अजय देवगन को सामने आना पड़ा.

अजय ने बताया झूठी-
रवीना के इस दावे से अजय देवगन बहुत अधिक परेशान हो गए थे. इसके बाद उन्होंने भी अपना बयान जारी किया। अजय ने कहा की रवीना झूठी और ड्रामेबाज है. वो बेवजह का नाटक कर रही है और उसके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. उसे एक मेंटल डॉक्टर की जरूरत है. अगर रवीना को मैनें कोई भी खत नहीं लिखे हैं और लिखें हैं तो उसे वो मीडिया के सामने लेकर आए. समय आ गया है उसे डंप करने का और आगे बढ़ने का. इस बार उसने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं और मैं खुद उसे मेंटल डॉक्टर के पास ले जाने के लिए तैयार हूँ.

मुझे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं-
अजय देवगन ने कहा था की मुझे उससे कोई प्यार नहीं है और न ही मुझे उसमें की दिलचस्पी है. मैं उसमें कोई इंट्रेस्ट नहीं रखता इसलिए वो ऐसा कर रही है. इसके अलावा जहाँ तक साथ में तस्वीरें होने का सवाल है तो हम दोनों के परिवार अगर साथ में किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो तस्वीरें साथ में होना लाजिमी है और ऐसा ही है.
अजय देवगन और करिश्मा करना चाहते थे शादी?
काजोल से शादी करने से पहले अजय देवगन का नाम कपूर खानदान की लाडली और सुपरहिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) से भी जोड़ा गया था. दोनों ने साथ मे ‘जिगर’, ‘सुहाग’ और ‘शक्तिमान’ जैसी कुछ फिल्मों मे काम किया था . दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद किया करते थे और इसलिए दोनों के अफेयर की खबरे भी खूब फैली। । उस समय यह अटकलें भी थीं कि अजय देवगन और करिश्मा कपूर शादी कर सकते हैं.

खबरों की मानें तो अजय देवगन ने करिश्मा की वजह से ही रवीना टंडन से दूरी बना ली थी. अजय ने काजोल के साथ फिल्म ‘हलचल’ साइन की और उसके बाद ही करिश्मा से उनके रिश्तों में दूरी आनी शुरू हो गयी । दरअसल इस फिल्म में अजय के साथ काजोल मुख्य भूमिका में थीं और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गयी ।
काजोल उस समय अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्तिक मेहता को लेकर कुछ परेशान थीं और अजय से सलाह लिया करती थी । बस यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई . थोड़े ही दिन मे अजय और काजोल की नजदीकियों के चर्चे आम थे । करिश्मा ने इसी बीच चुपचाप अजय से अपना नाता तोड़ लिया.

हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ नही कहा । एक बार स्टारडस्ट मैगजीन को एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपने और अजय देवगन के रिलेशनशिप पर खुलासा किया था कि उनके और अजय देवगन के बीच सिर्फ दोस्ती थी , दोनों ने एक दूसरे को डेट भी नहीं किया और शादी का इरादा तो दूर दूर तक नही था । अगर अजय ऐसा सोचते तो मुझे जरूर पता चलता । में अभी अपने कैरियर पर ध्यान दे रही हूँ ।
खेर इसके बाद अजय देवगन ने कभी भी रवीना के साथ काम न करने का फैसला लिया था. आज तक दोनों ने कभी भी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। फिर अजय ने काजोल से शादी कर ली.