Monday, May 4, 2026

गुटखा विज्ञापन पर मचे घमासान के बाद अक्षय कुमार ने मांगी माफी, बोले- ‘मुझे माफ कर दो..सारा पैसा..’

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों गुटखा विज्ञापन पर छिड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विमल पान मसाला का प्रमोशन किया था जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में अक्षय फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल कंपनी का प्रमोशन करते नज़र आ रहे थे।

फैंस को अक्षय का य़ह अंदाज़ कतई पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था। इंटरनेट पर विवाद बढ़ता देख अक्षय ने प्रोडक्ट को एंडोर्स करने से मना कर दिया।

akshay kumar

अक्षय ने मांगी फैंस से माफी

गुरुवार को अक्षय ने इंस्टा पोस्ट के जरिये अपने फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगी। एक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे आगे से किसी भी हानिकारक प्रोडक्ट को एंडोर्स नहीं करेंगे। इसके अलावा अक्षय ने दावा  किया है कि इस एडवर्टीज़मेंट के जरिये उन्हें जितनी भी फीस मिली है उसे वे जरुरतमंदों को दान कर देंगे।

akshay kumar

अजय ने किया अक्षय का सपोर्ट

अक्षय कुमार द्वारा मांगी गई इस माफी के बाद फिल्म अभिनेता और विमल के ब्रांड एम्बेसडर अजय देवगन ने एक्टर का सपोर्ट किया है। उन्होंने हाल ही में एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा है कि हर कोई अपना डिसीजन लेने के लिए स्वतंत्र है।

अजय ने आगे कहा कि अगर आप कोई ब्रांड एंडोर्स करते हैं तो यह आपकी पर्सनल च्वॉइस होती है। कुछ प्रोडक्ट्स होते हैं जो हानिकारक होते हैं लेकिन वे सिर्फ इलायची का प्रमोशन कर रहे हैं।

क्यों भड़क रहे हैं यूजर्स?

मालूम हो, अक्षय कुमार का विमल के साथ हाथ मिलाना फैंस को इसलिए खटक रहा है क्योंकि अभिनेता को अक्सर कहते हुए सुना जाता है कि वे कोई नशा नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय फिटनेस फ्रीक के तौर पर मशहूर हैं। लोग उनकी डाइट को फॉलो करते हैं। ऐसे में यदि वे गुटखा जैसे हानिकारक प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करेंगे तो फैंस का नाराज़ होना तो लाज़मी है।

amitabh bachchan

बिग बी ने भी किया था विमल का प्रमोशन

गौरतलब है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लोगों ने किसी अभिनेता के गुटखे को प्रमोट करने पर रोष प्रकट किया है। इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी फैंस के गुस्से का शिकार हो चुके हैं।

बता दें, पिछले साल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी विमल पान मसाला का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था जिसके बाद एक्टर ने कंपनी से वॉकआउट कर लिया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here