हाल ही में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणवीर कपूर से शादी कर ली है. जिसके तुरन्त बाद उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर देकर सबको शॉक में डाल दिया. फ़िलहाल आलिया अपनी प्रेगनेंसी के साथ अपने काम को भी बैलेंस करके चल रही है. 5 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म डार्लिंग्स से आलिया बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. जिसके प्रोमोशन में वो जी जान से लगी हुई है.
इसी के चलते उन्ह्व अलग-अलग इवेंट्स में स्पॉट किया जा रहा है. इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ सवालों पर भड़क गयी. उन्होंने अभद्र टिप्पणियों पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. जिसका उनके फैन्स समर्थन कर रहे है.
अभद्र टिप्पणी पर भडकी आलिया भट
हाल में दिए इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने अग्रेशिव मूड में बात की. उन्होंने कहा कि हमेशा महिलाओं को ही क्यूँ गलत बात बर्दाश्त करने को कहा जाता है. महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी पर चर्चा करते हुए आलिया ने कहा कि ‘मुझे इस बात पर गुस्सा आता है कि आखिर महिलाओं को ही क्यों अपनी ब्रा छिपाने को कहा जाता है. ये सिर्फ कपड़े ही तो है.

आगे उन्होंने कहा ‘ मैंने कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियो का सामना किया है, हालांकि मैंने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया. लेकिन कई बार में इस बारे में सोचती हूँ, क्योकि इस मुद्दे को लेकर में जागरूक हूँ, मेरे दोस्त मुझे बहुत आक्रामक कहने लगे है. पर में सेंसटिव हूँ.’
तुम इसी मासिक धर्म से पैदा हुए हो
आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें इस बात से चिढ होती है जब लोग उनको बोलते है कि वो सेंसटिव हो गयी है. तुम सेंसटिव मत बनों. इस बात से उन्हें बेहद गुस्सा आ जाता है. उन्हें गुस्सा आता है जैसे लोग कह देते है कि ‘तुम्हे पीरियड्स हुए है ? तब मेरा कहना होता है कि में सेंसटिव हूँ और तुम पैदा भी तो इसी मासिक धर्म की वजह से हुए हो.

उन्होंने बताया कि ‘मुझे इस बात से बहुत गुस्सा आता है कि आखिर क्यों लोग हम महिलाओं को बताते है कि आपकी ब्रा बिस्तर पर या सबके सामने नहीं होनी चाहिए. या फिर इसे छिपाकर रखों. अरे क्यों ? ये सिर्फ कपड़े ही तो है. हालांकि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है. लेकिन महिलाओं को अपनी चीजें छिपानी पड़ती है”आलिया की इन बातों का कुछ लोग समर्थन कर रहे है तो कई लोग उन्हें सूना भी रहे है.
यह भी पढ़े :