अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी इंडस्ट्री में मिसाल के तौर पर जानी जाती है, इन्होने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन आज भी इनकी जोड़ी नंबर 1 मानी जाती है, आज इंडस्ट्री के पावर कपल अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मना रहें हैं. और इसी अवसर पर आज हम आप को अमिताभ और जया से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहें हैं, जो शायद कम लोग ही जानते होंगे.

ख़बरों की माने तो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी बिग-बी के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक शर्त की वजह से हुई थी, एक्टर के पिता ने कुछ ऐसी शर्त रख दी, कि अमिताभ को अचानक जया से शादी करनी पड़ी.

दरसल ये वाक्या तब का है जब अमिताभ और जया ‘जंजीर’ फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे, कुछ करीबी दोस्तों ने कहा अगर फिल्म हिट होती है तो हम सब पार्टी करने लंदन जायेंगे, फिल्म रिलीज़ हुई और सुपर हिट भी रही अब वक़्त था लंदन जाने का जया और अमिताभ लग गए लंदन जाने की तैयारियों में.
एक्टर को अब अपने पिता से इजाज़त लेनी थी, लेकिन लंदन जाने की बात सुनते ही हरिवंश राय बच्चन ने अमिताभ को जाने से मना कर दिया, और कहा कि अगर वो जाना ही चाहते हैं लंदन तो जया से शादी करने के बाद ही जाना होगा.
पिता की शर्त के बाद क्या फैसला लिया अमिताभ ने

पिता की शर्त के बाद एक्टर असमंजस में पड़ गए, बहुत सोचने के बाद उन्होंने जया को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया एक्ट्रेस ने भी देर ना करते हुए शादी के लिए हामी भर दी. जया के हां कहते ही उनके घरवालों से बात की गई वहां से हां होते ही दोनों की शादी फिक्स कर दी गई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
जिसके बाद दोनों लंदन गए थें.जया और अमिताभ की जोड़ी कई फिल्मों में देखी गई, ‘शोले’, ‘सिलसिला’, ‘मिली’ और गुड्डी जैसी फ़िल्में शामिल हैं.