सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने ऑफिशियल अकाउंट पर अपनी बातें साझा करते रहते हैं. और अपने पोस्ट के जरिये अपने फैंस को सरप्राइज़ करते रहते हैं. अक्कसर अपनी फॅमिली के बारे में अपने ब्लॉग में दिल खोल कर बातें करते हैं. अपनी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन की भी तारीफ करते रहते हैं. अभी हाल में ही ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नीयिन सेलवन का ट्रेलर शेयर किया था. और अब अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने बेटे पर गर्व करते हुए अभिषेक को उत्तराधिकारी बताया है.

अमिताभ और अभिषेक में है अच्छी बॉन्डिंग

बिग भी हमेशा चर्चा में रहते हैं, फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अभिताभ अपने आप में एक महान हस्ती हैं. इनकी लोप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया से लगाया जा सकता हैं. अमिताभ के पोस्ट का उनके फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी अभिताभ फिट और हिट हैं. दरअसल बिग ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस पोस्ट की सराहना भी कर रहे हैं. बिग का पोस्ट देख पिता और बेटे में एक अच्छी बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता हैं. भले ही अभिषेक बच्चन अपनी पिता की तरह कामयाभी हासिल नहीं कर पाए लेकिन फैंस के बीच अभिषेक की लोकप्रियता कम नहीं है अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं.

अभिषेक को बताया उत्तराअधिकारी

आप को बता दें अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने साथ अभिषेक का फोटो शेयर करते हुए बेटे पर गर्व जताते हुए अपने पिता जी की कविताओं की कुछ पंक्तियों के साथ अभिषेक को अपना उत्तराधिकारी बताया है. बिग बी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहें हैं. चलिए आप को बताते हैं अमिताभ ने अभिषेक के लिए अपने पोस्ट में क्या लिखा है, बिग ने कैप्शन में लिखा है. ”मेरे बेटे , बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे. जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे. अभिषेक आप मेरे सच्चे उत्तराधिकारी हैं, आप मेरे गुरुर और ख़ुशी हैं.”
वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे. इसके आलावा टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 के साथ लोगों को अपने सवालों के चक्रव्यू में घेरने के लिए तैयार हैं .