Friday, April 17, 2026

MMS मामले पर अंजली अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, रोते हुए कहा मुझे बदनाम…..

टीकटॉकर और कच्चा बादाम सॉन्ग फेम अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया की एक पॉपुलर फेस हैं. अंजली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बता दें कंगना रनौत शो लॉकअप में रहते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक प्राइवेट वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल अंजली का एक एमएमएस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ . लोग दावा कर रहे थें कि वीडियो में दिख रही लड़की अंजली अरोड़ा है. जिसके बाद से एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं. अब अपने इस एमएमएस पर चुप्पी तोड़ते हुए अंजली ने इमोशनल होकर सफाई दी है.

MMS वीडियो हुआ वायरल 

अंजली अरोड़ा एक पॉपुलर टिकटॉक स्टार हैं वे गाने और डायलॉग पर वीडियो बनाती हैं. उनका वीडियो पोस्ट होते ही  वायरल हो जाता है. लॉकअप शो में आने के बाद इन्हें और पॉपुलर्टी मिली लोग इनके और मुनव्वर फारूकी की जोड़ी को काफी पसंद करते थे, लेकिन हाल में एक्ट्रेस का एक प्राइवेट वीडियो ने हड़कंप मचा दिया. अंजली ने अब इसपर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वो नहीं हैं उनके चेहरे के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर वीडियो बनाया है.

अंजली फूट फूट कर लगी रोने

बता दें अभी हाल में एक इंटरव्यू में अंजली ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर कुछ व्यूज के लिए उनके फेस के साथ छेड़खानी कर के गलत तरीके से एमएमएस वीडियो बनाकर वायरल किया है, इस वीडियो मैं नहीं हूं. अंजली ने इमोशनल होकर कहा मुझे बदनाम किया गया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा इन्हीं लोगों ने मुझे बनाया और अब यही मेरा नाम खराब कर रहे हैं मैने किसी का क्या बिगाड़ा है. इनकी भी फैमिली होगी मेरी भी है मेरी फैमिली में सभी लोग वीडियो देखते हैं. मेरे घर वाले परेशान हैं, जब मैं इस वीडियो में हूं ही नहीं तो लोग ये दावा क्यों कर रहे है कि मैं हूं.  अंजली ने आगे कहा आजकल बहुत नॉर्मल हो गया है किसी के फोटो या वीडियो को एडिट कर उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करना जो बहुत गलत है. अंजली अरोड़ा इंटरव्यू के दौरान भाउक होकर रो पड़ी.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सपोर्ट 

अंजली के इस इंटरव्यू के बाद लोग उनके सपोर्ट में उतर पड़े. लोग वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस के हिम्मत की सराहना करते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कर रहे है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है आप का रोना आपको और मजबूत करेगा लोगों ने अंजली को बहादुर बताया.

गौरतलब है कि अंजली टिकटॉक स्टार होने के साथ साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है. अभी हाल में ही उनका सूफी सूफी सॉन्ग रिलीज हुआ जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. एमएमएस के मामले के बीच एक और गाना रिलीज हुआ जिसके बोल हैं “सैया दिल में आना रे” भी रिलीज हुआ  है जिसका फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here