Saturday, May 9, 2026

अरिजीत सिंह बहुत बड़े स्टार हैं, उन्हें सलमान खान से माफी नहीं मांगनी चाहिए सोना महापात्रा ने कहा

“अंबरसरिया” फेम सिंगर सोना महापात्रा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं, अपने बेबाक बोल और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सिंगर सोना ने अरिजीत सिंह द्वारा सलमान खान से माफी मांगने पर भड़कते हुए दिया अपना रिएक्शन.

सोना हमेशा चाहे बॉलीवुड हो या राजनीतिक मुद्दा सभी पर अपनी बेबाक राय रखती आईं हैं, अभी हाल में ही एक इंटरव्यू में सिंगर ने गायक अरिजीत सिंह द्वारा सलमान खान से माफी मांगने पर बयान दिया है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Pic source-social media

बॉलीवुड में होता है भेदभाव”

दरअसल बॉलीवुड में गायकों के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता जताते हुए कहा “आज  इंडस्ट्री में सबसे बड़ा एक्टर को माना जाता है, सिंगर बाद में आते है. सिंगर एक्टर से भीख मांगते हैं, उनकी फिल्म में गाने का चांस पाने के लिए हाथ जोड़कर मिन्नतें करते हैं. सिंगर ने आगे कहा बॉलीवुड में चीज़ें अजीब हो गई हैं”.

इंडस्ट्री में सभी को बराबरी का हक मिले”

सोना महापात्रा ने कहा “इंडस्ट्री में सभी को बराबरी की जगह मिलनी चाहिए, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं है यहां सबसे बड़ा एक्टर को माना जाता है, उसके नीचे सिंगर को ये सब चीजें खत्म होनी चाहिए, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ लोगों की वजह से ये सिस्टम अभी भी बरकरार है.

Pic source-social media

सिंगर फिल्म में गाने की भीख मांगते हैं”

सोना  सिंगर अंकित तिवारी का नाम  लेकर कहा “एक बार वे रणबीर कपूर से उनकी फिल्म में गाना गाने का चांस मांगते हुए कहा था “क्या आप की फिल्म में मुझे एक गाना गाने का मौका मिल सकता है”.

सोना महापात्र अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा “ऐसा क्यों होता है हम मंच के लोग भीख क्यों मांगते हैं. क्या ऐसा करना सही है”.

अरिजीत बहुत बड़े स्टार हैं, उन्हें माफी नहीं मांगनी चाहिए” 

सोना सिंगर अरिजीत सिंह का जिक्र करते हुए कहा “अरिजीत क्यों सलमान से माफी मांग रहे हैं मेरी नजर में वे एक बहुत बड़े स्टार हैं और आगे भी रहेंगे, फिर क्यों सलमान से फेस बुक पर जाकर बोल रहें हैं मुझे माफ कर दो मैने आप का दिल दुखाया”.

आप को बता दें सोना महापात्रा बेखौफ होकर अपनी बात रखती आईं है.   दबंग सलमान खान को लेकर भी बेखौफ होकर बोल चुकी है. सलमान को उनके महिला विरोधी बयान को लेकर सोना ने लताड़ लगाई थीं, जिसके बाद उन्हें भयानक ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था, लोग उन्हें ट्रोल कर जान से मारने से लेकर रेप तक की धमकी दे रहे थें.

Pic source-social media

वर्कफ्रंट की बात करे तो सोना महापात्रा ने सिंगर की जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘शट अप सोना’ बनाई है,जो 1 जुलाई से जी 5 पर स्ट्रीम की गई. इस डॉक्यूमेंट्री में सोना की निडरता को दिखाया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री को खुद सोना ने प्रोड्यूस किया है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here