बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आजकल गरीबों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए हैं. कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने लोगों की मदद करी है वो अपने आप में मिसाल है. इसके बाद देशभर में सोनू सूद को जमकर प्यार मिला और उनके नाम पर कई सारे लोगों ने अपने बच्चों के नाम रखे. लेकिन अब सोनू सूद के नाम से दुकानें खुलनी भी शुरू हो गई हैं. हाल ही में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान सोनू सूद के नाम से खोली गई है. और एक फैन ने इसकी फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए सोनू सूद को टैग किया जिसके बाद सोनू ने मजेदार जवाब दिया।
बाड़मेर में खुली दुकान-
सोनू सूद के नाम से यह दुकान राजस्थान के खूबसूरत शहर बाड़मेर में खुली है. दुकान के बाहर लगे बड़े से पोस्टर में लिखा हुआ है ‘सोनू सूद ऑटो पार्ट्स एन्ड रिपेयर्स’. सोशल मीडिया में जब यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई तो लोग तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. इसके बाद मामला सोनू सूद तक आ पहुंचा। एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए इस बात की जानकारी भी दी.

सोनू ने कहा, मुझे भी अभी पता चला-
जब एक यूजर ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि’ सोनू सूद भाई आपने बताया नहीं की ऑटो पार्ट्स की दुकान खोल ली’. इसके बाद सोनू सूद ने इस बात का जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा. सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा की ‘मुझे भी अभी पता चला की मेरी ऑटो स्पेर पार्ट्स की दुकान है’. और इसके बाद उन्होंने एक हंसने का इमोजी बनाया।
https://twitter.com/SonuSood/status/1556563351186337792?cxt=HHwWgMDTnd6Hg5orAAAA
देशभर में सोनू के नाम से दुकानें-
ऐसा नहीं है की सोनू सूद के नाम से पहली बार देश के किसी हिस्से में कोई दुकान खुली है. बल्कि इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में सोनू सूद के नाम से मोबाइल रिचार्ज, जर्नल स्टोर, चिकन शॉप, रेस्टोरेंट और कई सारी तमाम दुकानें खुल चुकी है. इसके लावा देश के कई हिस्सों में लोगों ने अपने बच्चों के नाम भी सोनू के नाम पर रखे हैं.

लोगों को पहुँचाया घर-
कोरोना काल में लोग हर जगह परेशान थे और देश में हाहाकार मचा हुआ था. ऐसे में सोनू सूद ने गरीब लोगों को अपने खर्चे पर घर भिजवाया और उन्हें खाने के पैसे भी दिए. सोनू सूद ने लोगों को रोजगार, दुकान खोलने के पैसे, बस का किराया, ट्रैक्टर, सिलाई मशीन जैसी कई सारी जरूरत की चीजें भेंट की हैं.