रणबीर सिंह अपने फिल्मों के अलावा अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और फैशन के वजह से जाने जाते हैं. रणवीर अक्सर अपने अजीबो गरीब कपड़ों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है, इस बार रणवीर ने बेयर ग्रिल्स को किस करने को लेकर चर्चा में हैं और अपनी इस हरकत के लिए एक्टर को होना पड़ा ट्रोल का शिकार.

बेयर ग्रिल्स के साथ कर दी ऐसी हरकत
इसमें कोई दो राय नहीं की रणवीर एक शानदार एक्टर हैं और अपने करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाएं हैं. रणवीर हमेशा लीग से हट कर कुछ करना चाहते हैं. और एक्टर कि ये तमन्ना पूरी भी हुई. जी हां इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ को लेकर रणवीर चर्चा में हैं. इस शो में रणवीर जंगल में भटकते हुए नजर आ रहें हैं. दर्शकों को एक्टर का एडवेंचर वाला अंदाज पसंद आ रहा है. लेकिन कुछ दर्शकों ने इस शो में कुछ ऐसा देख लिया जो उन्हें पसंद नहीं आया. और फैंस रणवीर की इस हरकत के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया.

ट्रोल के शिकार हुए रणवीर
दरअसल शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर काफी उत्तेजित नजर आ रहें हैं अपने उत्तेजना को काबू में ना करते हुए बेयर ग्रिल्स की तारीफ करते हुए उन्हें एक के बाद एक किस करने लगते हैं, और अंग्रेजी में कहते हैं आई किस यू . एक्टर के इस हरकत से बेयर ग्रिल्स भी थोड़े डर जाते हैं. आप वीडियो में देख सकते हैं रणवीर द्वारा किस करने पर बेयर थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं. फैंस को रणवीर की ये हरकत बिल्कल पसंद नहीं आई. वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने दनादन कमेंट करना भी शुरू कर दिया.
Overacting on screen as well as in real life. This guy, a very bad actor btw, literally needs counseling and rehab.#beargrylls https://t.co/fpbUGIdF4v
— Ams (@amsrjn) July 11, 2022
रणवीर के इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे. एक यूजर्स ने लिखा ” बेयर ग्रिल्स इतना कभी नहीं डरे” दूसरे यूजर्स ने लिखा क्या प्रॉब्लम है रणवीर के साथ , बेयर ग्रिल्स के फेस से साफ़ नजर आ रहा है कि वो इन सब से कितने असहज महसूस कर रहे हैं.” अन्य यूजर्स ने लिखा ” रणवीर को काउंसलिंग की जरुरत है” एक और यूजर्स ने लिखा. ” ये क्या है ? बेयर ग्रिल्स रणवीर पर सेक्सुअल असॉल्ट का मामला दर्ज कर सकते . ये बहुत ही अपमानजनक बात है.”
https://twitter.com/_IamRPd/status/1546600741183307777?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1546600741183307777%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-276024982271788251.ampproject.net%2F2206101637000%2Fframe.html
The reason I asked this question.
Video- gaaneshaane on Instagram. https://t.co/Ww3sgq7hY4 pic.twitter.com/ZpeC1K6h2F
— Garima (@j_garima_j) July 11, 2022
एक तरफ जहां लोग रणवीर की निंदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग रणवीर सिंह और बेयर ग्रिल्स की जोड़ी को जंगल में एडवेंचर करते देख उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. इस शो में रणवीर बेयर ग्रिल्स के साथ सर्बिया के जगलों में एडवेंचर करते हुए अपनी पत्नी दीपिका को मिस करते दिखे.