Saturday, April 11, 2026

‘टिप टिप बरसा पानी’ की शूटिंग से पहले रवीना टंडन इस डर से कर रही थी बोल्ड सीन देने से इंकार

फिल्म मोहरा तो हम सबने कई बार देखी है. जिसमें रविना टंडन और अक्षय कुमार साथ नजर आये थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हीट साबित हुई थी. साथ ही इस फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए थे कि आज भी लोग इस फिल्म के गानों को शोक से सुनते है. इन्हीं में से एक गाना था ‘टिप टिप बरसा पानी’ जिसमें रविना के बोल्ड अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया और इस गाने से वो रातो रात फेमस हो गयी थी. लेकिन गाने को शूट करने से पहले रवीना बहुत डरी हुई थी. आइये जानते है इस गाने से जुडी दिलचस्प बातें..

ये बात तो जग जाहिर है कि मोहरा फिल्म रवीना टंडन के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट रही थी. इस फिल्म के 2 गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ से रवीना लोगों के दिलों में छा गयी थी. इस गाने में उनके डांस और एक्टिंग बेमिसाल है. जिसकी टक्कर बड़ी से बड़ी ऐक्ट्रेस भी नहीं ले सकती. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की पहली चॉइस रवीना नहीं बल्कि दिव्या भारती थी. जी हाँ इस फिल्म क लिए पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया था. लेकिन अचानक उनकी मौत हो जाने के बाद रवीना टंडन को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया. जिससे उनके करियर को पंख लग गये.

बता दें फिल्म निर्माता और पूर्व प्रोडक्शन डिजाइनर शब्बीर बॉक्सवाला ने ही इस फिल्म को लिखा था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इस में गाने में अपने रोल को लेकर रवीना टंडन काफी डरी हुई थी. वो इस रोल को निभाने में काफी असहज महसूस कर रही थी. शब्बीर ने गबताया कि इस फिल्म को राजीव राय द्वारा डायरेक्ट किया गया था और वो रवीना के अच्छे दोस्त भी थे. वही रविना इतनी बड़ी फिल्म को ऐसे हाथ से जाने भी नहीं देना चाहती थी. क्योंकि उनके लिए ये बहुत बड़ा प्रोजेक्ट था.

टिप टिप बरसा पानी
टिप टिप बरसा पानी

शब्बीर के मुताबिक़ रवीना अपने पिटा को लेकर डर रही थी कि जब उनके पिता उनके रोल को देखेंगे तो वो क्या सोचेंगे. जिसपर राजीव ने उन्हें ये कहकर समझा दिया था कि तुम अपने पिता को ये फिल्म मत दिखाना. उनकी इस बात को सुनकर रवीना मान गयी और उनके इस फैसले ने उन्हें बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने का मौका दिया. साथ ही साथ इस फिल्म के बाद से लोग रवीना को जान गए थे.

शब्बीर ने बताया कि किसी भी कलाकार को लोग उनके नाम से कम उनके करेक्टर नेम से ज्यादा जानने लगते है. उन्होंने कहा कि जैसे अनिल कपूर को ‘युद्ध’ फिल्म के बाद झक्कास के नाम से जनन लगा था. वैसे ही रवीना को ‘मस्त मस्त गर्ल’ नाम से पुकारा जाने लगा था.

अपने करियर की तीस साल बाद भी रवीना फिल्मों दिखाई देना बंद नहीं हुई है. हाल ही में उन्होंने OTT प्लेटफोर्म पर रिलीज हुई अरण्यक में बेहतरीन काम कर तालियाँ बटोरी थी. इसके बाद 2022 में वो केजीएफ 2 में नजर आई थी.

यह भी पढ़े : डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पहनी इतनी ऊंची हील्स की लोगों ने उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कह दी ये….

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here