मुंबई: ऐश्वर्या रॉय ने लम्बे समय तक बॉलीवुड में राज किया है. एक समय पर वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री कहीं जाती थीं. उनकी नीली आँखों पर हर कोई फ़िदा हो जाता था. क्या आम और क्या ख़ास, हर कोई उनकी नीली आँखों का दीवाना था.
ऐसी ही दीवानगी बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर पर चढ़ी थी. इस डायरेक्टर ने ऐश्वर्या रॉय की नीली आँखों पर फ़िदा होकर उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी.

एक इवेंट में मिली थी नजरें
यह बात है 15 नवंबर 1996 की जब आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी की स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ था. इस दौरान ऐश्वर्या रॉय समेत कई बॉलीवुड के लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी शामिल हुए थे. उस समय संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए एक अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे. इस दौरान दोनों की मुलाकात कार्यक्रम में हुई.
ऐश्वर्या ने सामने से जाकर संजय लीला भंसाली से कहा’ हाय मैं ऐश्वर्या हूँ’. इसके बाद संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या की नीली आँखें देखकर वही डिसाइड कर लिया की यह मेरी फिल्म की नंदिनी है. आपको बता दें कि ऐश्वर्या रॉय ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी का रोल किया था. यह फिल्म काफी सफल हुई थी.

ऐश्वर्या को देखते ही संजय लीला भंसाली ने तय कर लिया था की यही मेरी नंदिनी बनेगी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर सलमान खान थे. वहीँ से सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं.
सलमान बदलना चाहते थे क्लाइमैक्स-
आपको बता दें कि सलमान खान इस फिल्म का अंत बदलना चाहते थे. वो इस फिल्म में खुद को ऐश्वर्या से अलग होते हुए नहीं दिखाना चाहते थे और इस बात को लेकर संजय से उनकी काफी बहस भी हुई थी. लेकिन संजय लीला भंसाली स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करने वाले डायरेक्टर हैं और उन्होंने सलमान की एक न सुनी और अजय देवगन के साथ अंत में ऐश्वर्या रॉय का मिलन दिखाया।
हालाँकि आज के समय में ऐश्वर्या फिल्मों में कम दिखाई देती हैं और अपने परिवार का ध्यान रखने में पूरा समय देती हैं. लम्बे समय बाद वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म में आईं थीं. हालाँकि पब्लिकली ऐश्वर्या कहीं न कही अपने फैंस को दिखाई दे जाती हैं.