भारत आए अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के साउथ ब्लॉक पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया गया और तीनों सेनाओं की तरफ से गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच तीसरी ‘टू प्लस टू’ द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को और गहरा करना है। रक्षा संबंधों और आपसी सहयोग में नई संबंधों का संचार होगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा सचिव मार्क एस्पर तीसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर मंगलवार सुबह 10 बजे अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ‘टू प्लस टू’ वार्ता में शामिल होंगे। भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे दोनों अमेरिकी नेताओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
साउथ ब्लॉक में भव्य तैयारियां
अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर के स्वागत के लिए पहले से ही भव्य तैयारियां की गई। कोविड-19 को देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने काले, वायुसेना के जवानों ने नीले और नौसेना के जवानों ने सफ़ेद रंग के मास्क लगा रखे थे। तीनों सेनाओं के जवानों ने अमेरिकी रक्षा सचिव के आने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर देने का पूर्वाभ्यास भी किया। वहीं, भारत और अमेरिका की सेनाओं ने जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस, नक्शों और सैटेलाइट इमेज को साझा भी करेंगी। भारतीय सेना अमेरिका के सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल दुश्मन पर नजर रखने के लिए करेगी।