Saturday, April 18, 2026

‘शर्माजी नमकीन’ की रिलीज़ से पहले ऋषि कपूर की याद में भावुक हुए सितारे, दिया शानदार ट्रिब्यूट

हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों से वे दर्शकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। 31 मार्च यानी कि आज दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म को देखने वाला हर शख्स अपने फेवरेट स्टार को स्क्रीन पर देखकर इमोशनल हो रहा है। फिल्म की कहानी सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने से शुरु होती है जिसमें एक रिटायर्ड व्यक्ति महिलाओं के साथ मिलकर कुछ जुनूनी करने की चाहत में घूमता नज़र आता है।

परेश रावल भी आएंगे नज़र

बता दें, इस फिल्म में शर्माजी का आधा रोल ऋषि कपूर ने निभाया है जबकि आधा परेश रावल ने। दरअसल, साल 2020 में शर्माजी नमकीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर की हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद कई उनका देहांत हो गया था। इस वजह से फिल्म का आधा हिस्सा लेजेंडरी एक्टर परेश रावल ने शर्मा जी बनकर शूट किया है।

इस फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। इस फैमिली एंटरटेनमेंट बेस्ड फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा जूही चावला, सुहैल नैय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार जैसे कई कलाकार साथ में नज़र आएंगे।

बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ट्रिब्यूट

मालूम हो, इस फिल्म की रिलीज़ से पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने हिंदी सिनेमा के सुपरहिट स्टार ऋषि कपूर को याद करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया। सितारों ने एक्टर की सुपरहिट फिल्म कर्ज के हिट स़ॉन्ग ओम शांति ओम पर डांस किया।

बॉलीवुड स्टार्स द्वारा दिए गए ट्रिब्यूट की वीडियो को ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार अपने चिंटू अंकल के सुपरहिट सॉन्ग पर थिरकते नज़र आ रहे हैं।

नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में रणबीर कपूर, आमिर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, करीना कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और आदर जैन नज़र आ रहे हैं।

अपने प्यार कपूर साहब को याद करते हुए नीती कपूर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘कपूर साब को प्यार भरा ट्रिब्यूट। #sharmajinamkeen.’

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here