Friday, April 17, 2026

फोटो में दिख रही ये बच्ची रह चुकी है सलमान की सुपरहिट फिल्म की हिरोइन, आपने पहचाना क्या?

इस तस्वीर में दो लोगों के साथ एक क्यूट सी बच्ची दिखाई दे रही है. इस बच्ची को आप पहचान नहीं पा रहे होंगे। चाहिए एक हिंट दे देते हैं. यह बच्ची सलमान खान की सुपरहिट फिल्म की हिरोइन रह चुकी है. सलमान के अलावा अजय देवगन की फिल्म में भी इसने काम किया है. क्या हुआ अब भी ध्यान नहीं आया. अरे थोड़ा दिमाग लगाइए भई, चहली अब हम बता ही देते हैं ये क्यूट सी बच्ची कौन हैं जिसकी सुंदरता के शायद आप भी फैन होंगे।

ये है वो बच्ची-
तस्वीर में दिखाई दे रही ये क्यूट सी बच्ची आज बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में गिनी जाती है और इसका नाम है आयशा टाकिया। अब आप कहेंगे हाँ यार ये तो वही है. लेकिन चीटिंग नहीं हमारे बताने के बाद आपको ध्यान आया है. आयशा टाकिया सलमान खान की सुपर हिट फिल्म वांटेड में उनकी हिरोइन रह चुकी हैं. ये वही फिल्म थी जिसने सलमान खान के डूबते करियर को दोबारा एक सहारा दिया था. आयशा इस सुपरहिट फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में बस गई थीं.

आयशा ने खुद पोस्ट की फोटो-
आयशा आजकल लम्बे वक्त से फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं. लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. आयशा ने खुद यह तस्वीर पसत की है. इस तस्वीर में आयशा के माता-पिता हैं. आयशा ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि-“मॉम, डैड और मैं.” साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘बचपन की यादें’ और ‘फैमिली’ हैशटैग भी लिखा है. आयशा आखिरी बार साल 2013 में फिल्म हम में दिखाई दी थीं.

राजनीतिक परिवार में हुई शादी-
आयशा ने साल 2009 में फरहान आज़मी से शादी की है. आयशा के ससुर यानी फरहान के पिताजी महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और उनका नाम अबू आज़मी है. अबू आजमी वर्तमान में विधायक और उनके बेटे फरहान आज़मी यानी आयशा टाकिया के पति एक बिजनसमैन हैं. आयशा का बेटा है जिसका नाम उन्होंने मिकेल रखा है. बेटे के जन्म के बाद आयशा ने फिल्मों में काम करना बाँदा कर दिया। उनका कहना था की इस वक्त उनके बेटे को उनकी जरूरत है. मुझे लगता है की सभी पैरेंट्स जानते हैं की यह एक बड़ी जिम्मेदारी है.

आयशा एक समय पर बॉलीवुड की सबसे सुंदर और क्यूट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं. वो अक्सर अपने फिगर को लेकर चर्चा में रहती थीं. आयशा टाकिया ने अजय देवगन की फिल्म टार्जन दा वंडर कार से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत करी थी.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here