अपने अलग अंदाज के लिए विवादों में रहने वाला बिग बॉस का शो लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है. सालभर लोग इसका इंतजार करते हैं और जब यह टीवी पर आना शुरू होता है तो चैनल की टीआरपी अचानक से बढ़ जाती है. आखिर क्या है इस शो में की इसे लोग इतना पसंद करते हैं. दरअसल इस शो में हमारे फेवरेट स्टार्स वो सभी काम करते हैं जो काम करते हुए हमने उन्हें कभी नहीं देखा। ऐसे कई मौके आए जब लोगों ने कुछ अजीब काम किए चाहे वो टॉयलेट को लेकर लड़ाई हो या फिर अपनी महबूबा का अंडरवियर साफ़ करना। आज हम आपको वही घटनाएं बताने जा रहे हैं जो हमेशा के लिए चर्चित हो गई.
राखी ने छोड़ी गैस-
टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को तो कौन नहीं जानता। ये बात सीजन 14 की जब राखी सावंत मेहमान बनकर यहाँ पर पहुंची थीं. वो कह रही थीं की बिग बॉस मैंने यहाँ आकर बहुत कमा किया है और इतना काम कभी नहीं किया। अचानक से राखी सावंत फार्ट मारती हैं जो वीडियो में रिकॉर्ड हो जाता है. राखी सावंत इसके बाद कहती भी हैं की सॉरी बिग बॉस गैस निकल गई. मेरे तीन पराठे पच गए.

धोए महबूबा के अंडरवियर-
ये वाकया हुआ था पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस वीना मलिक और अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल के साथ. सीजन में ये दोनों शो में आए थे और दोनों के बीच हुई इश्कबाजी आज भी लोगों को याद है. इस सीजन के दौरान एक इंटरव्यू में वीना मलिक ने कहा था की अश्मित पटेल ने उनके अंडरवियर भी धोए थे लेकिन फिर भी उन्हें धोखा ही मिला.

अंडे को लेकर भिड़े दो मेहमान-
बिग बॉस के घर में रुकने वाले दो मेहमान एक बार अंडे के लिए भिड़ गए थे और यह लड़ाई इस कदर आगे बढ़ी थी की लोग लम्बे समय तक इसकी चर्चा करते रहे थे. यह लड़ाई उर्वशी ढोलकिया और राजीव के बीच अण्डों को लेकर हुई थी.
https://www.youtube.com/watch?v=sp8Q5rZsMEU
श्वेता और वीना की लड़ाई-
ये वाला सीजन बिग बॉस का सबसे विवादित सीजन कहा जाता है जिसमें श्वेता तिवारी और वीना मलिक आए थे. श्वेता और वीना मलिक के बीच इतनी भयंकर लड़ाई हुई थी की क्या कहने। दोनों एक दूसरे को ऐसे शब्द कहे थे की आप उन्हें कभी नहीं सुनना चाहेंगे।
टॉयलेट की लड़ाई-
ये बात सीजन 14 की है जब राखी सावंत और अर्शी खान के बीच टॉयलेट को लेकर दौड़ लग गई थी. अर्शी टॉयलेट जाने ही वाली होती हैं की राखी पहले चली जाती हैं और इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.