Saturday, April 18, 2026

मानव तस्करी के आरोप में पंजाबी सिंगर दलेर मेहँदी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, हुए गिरफ्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहन्दी को पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप में दो साल की सजा सुनाई है. दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद जेल भेज दिया जाएगा। उन्हें यह सजा साल 2018 में सुनाई गई थी लेकिन दलेर ने इस सजा को चुनौती दी थी जिसके बाद आज उन्हें पटियाला कोर्ट ने सजा सुनाई है.

क्या है मामला-
आपको बता दें की मीका सिंह के भाई दलेर मेहंदी को साल 2003 के एक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. दलेर के ऊपर गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था. आरोप यह भी था की इसकी एवज में दलेर मेहँदी ने लोगों ने अच्छी खासी रकम भी वसूल की थी. बात साल 1998 और 1999 की है जब दलेर मेहँदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी तरीके से सैन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था. इसके बाद उनके भाई शमशेर सिंह और दलेर सिंह के खिलाफ 35 मामले दर्ज हुए थे.

daler mehandi at court 

मारा था ऑफिस में छापा-
आपको बता दें की इसी मामले में कनॉट प्लेस स्थित दलेर मेहंदी के ऑफिस में साल 2006 में छापा मारा गया था इस दौरान पैसेज मनी से जुड़े कई सारे कागजात बरामद हुए थे. लोगों का आरोप था की विदेश भेजने के नाम पर ये दोनों भाई पैसेज मनी के तौर पर एक करोड़ रुपये चार्ज किया करते थे. लेकिन कभी भी डील मच्योर नहीं हुई और न ही उनका पैसा कभी रिफंड किया गया है.

pic-social media

30 मिनट में मिली थी जमानत-
कबूतरबाजी के इस मामले में दलेर मेहँदी लगातार फंसते चले गए. दलेर मेहँदी को साल 2018 में पटियाला कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें महज 30 मिनट के अंदर इस केस से जमानत मिल गई थी और वो छूट गए थे और उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा था. इसके बाद आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दलेर मेहँदी को दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद अब उन्हें जेल ले जाया जा रहा है.

pic-social media

आपको बता दें की दलेर मेहंदी पंजाबी सिंगर हैं. वो कई सारे शानदार गाने गा चुके हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. उनके चाहने वालों को यह सुनकर जरूर झटका लगा होगा। आपको दलेर मेहँदी के भाई मीका सिंह इस वक्त अपने शो मीका दी बोटी की शूटिंग करने के लिए जोधपुर में हैं.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here