बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बॉलीवुड के चर्चित जोड़ियों में शूमार है. ये दोनों साल 1980 में शादी के बंधन में बंध गए. इन दोनों की शादी और लव लाइफ के चर्चे तो बहुत थें. लेकिन आज हम इनसे नहीं बल्कि इनकी बेटियों एशा और अहाना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बात आप को बताने जा रहे हैं. जिसका खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया था.

अपने जमाने के हैंडसम हंक धर्मेंद्र भले ही पर्दे पर कई किरदार निभाए हो बहुत सारी हीरोइनों के साथ रोमांस किया हो, लेकिन वे रीयल लाईफ में देसी पंजाबी सोच रखने वाले इंसान थे, वे भले ही बॉलीवुड जैसी चकाचौंध कर देने वाली इंडस्ट्री से जुड़े थें, लेकिन अपनी बेटियों को हमेशा इससे दूर रखना चाहते थें.
पापा के सामने पहनती थी सलवार कमीज
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा करते हुए बताया था कि. धर्मेंद्र को नहीं पसंद था कि उनकी दोनों बेटियां एशा और अहाना घर में जींस टॉप, स्कर्ट या किसी भी तरह के मॉर्डन कपड़े पहने, वे हमेशा उन्हें सलवार सूट में देखना पसंद करते थें ,जैसे ही धर्मेंद्र घर आते एशा और अहाना सलवार सूट पहन लेती थीं.

हेमा मालिनी ने आगे ये भी बताया था कि धर्मेंद्र भारतीय संस्कृति से जुड़े इंसान हैं इसलिए वे चाहते थें कि उनकी बेटियां भारतीय वेश भूषा में रहें ना की वेस्टर्न लुक में. हेमा ने ये भी कहा कि अपने पापा के इस सोच का उनकी बेटियां पूरा सम्मान भी करते थी, इसलिए जैसी ही अपने पापा के आने की खबर सुनती थी वैसे ही वे सलवार सूट पहन लेती थीं ताकि उनके पापा को बुरा ना लगे.
नहीं चाहते थे कि बेटियां फिल्मों में काम करे
आप को बता दें धर्मेन्द्र को सिर्फ बेटियों का वेस्टर्न ड्रेस पहना ही नही पसंद था, बल्कि वे नहीं चाहते थें की उनकी एक भी बेटी फिल्मों में काम करे. वो अपनी बेटियों को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते थें. लेकिन एशा चाहती थी फिल्मों में काम करना इसके लिए उन्होंने अपने पापा को कई बार मानने की कोशिश भी की लेकिन धर्मेंद्र नहीं माने.

हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेन्द्र अपनी बेटियों को लेकर काफी पजेसिव थें, इसलिए वे नही चाहते थे कि उनकी बेटियां इंडस्ट्री में आएं. लेकिन एशा की भी ज़िद थी फिल्मों में काम करने की. इसके लिए हेमा ने धर्मेन्द्र से कई बार बात की उन्हें मनाया तब जा के धर्मेंद्र ने हामी भरी.
6 महीने तक नही बोले थे धर्मेंद्र
हेमा मालिनी की माने तो उन्हे कई बातें धर्मेंद्र से छुपानी पड़ी थीं जब एशा बॉलीवुड में एंट्री कर रहीं थीं. धर्मेंद्र ने हां तो कह दिया था एशा को फिल्मों में काम करने के लिए, लेकिन वे अंदर से अब भी तैयार नहीं थी, और शायद यही वजह थी कि जब एशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब धर्मेंद्र ने 6 महीनों तक एशा से बातचीत करनी बंद कर दी थी.
बता दें धर्मेन्द्र एक फैमिली मैन हैं, अपने परिवार को लेकर हमेशा से संवेदनशील भी रहे हैं, तभी उन्होंने हेमा मालिनी से शादी करने के बाद भी अपनी पहली बीवी और बच्चों से कभी नाता नहीं तोड़ा और दोनों परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहे हैं.