भारतीय सिनेमा जगत के दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार भले ही आज हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी हमारा उतना ही मनोरंजन करती हैं जितना कि पहले के ज़माने में करती थीं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को आज भी सराहा जाता है।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन एक्टर संजीव कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान लगभग 100 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं थीं। यही वजह रही कि एक्टर हमेशा सुर्खियों में रहते थे। लोगों की जुबान पर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी गॉसिप्स रहती थीं।

शोले में निभाया था एतिहासिक किरदार
आज हम आपको अभिनेता के निजी जीवन से जुड़े उस किस्से के विषय में बताने जा रहे हैं जिसमें उनकी हरकत की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा था। दरअसल, यह वाकिया साल 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म शोले से जुड़ा है। इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेंद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत तमाम स्टार्स नज़र आए थे।
इस ब्लॉकबस्टर मूवी में संजीव कुमार ने ठाकुर का ऐतिहासिक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार हेमा मालिनी के साथ ऐसी हरकत कर बैठे थे जिसकी वजह से धर्मेंद्र और उनके बीच ठन गई थी।

संजीव कुमार ने किया था हेमा को प्रपोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा के प्यार के चर्चे उन दिनों आम थे। हर कोई इस बात से वाकिफ था कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। लेकिन संजीव कुमार शायद यह बात नहीं जानते थे। इसी वजह से उन्होंने शोले की शूटिंग के दौरान हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल को प्रपोज़ कर दिया था। कहा जाता है कि संजीव कुमार की इस हरकत से धर्मेंद्र काफी नाराज़ हो गए थे जिसके बाद उन्होंने फिल्म से संजीव कुमार और हेमामालिनी के सभी सीन कटवा दिए थे।

संजीव और हेमा के बीच बढ़ गईं थीं नजदीकियां
मालूम हो, संजीव कुमार और हेमामालिनी ने बहुत सी फिल्मों में साथ में काम किया। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते थे। कहा जाता है कि फिल्म सीता और गीता की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। खबर तो यहां तक आने लगी थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और डेट कर रहे थे। हालांकि, संजीव और हेमा का यह प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच सका था।

संजीव चाहते थे ऐसी पत्नी
एक इंटरव्यू के दौरान हेमामालिनी ने अपने और संजीव कुमार के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि संजीव कुमार एक ऐसी पत्नी चाहते थे जो घर पर रहकर उनकी मां की सेवा करे। लेकिन एक्ट्रेस अपने करियर को लेकर सीरियस थीं। माना जाता है शायद इसी वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था।
गौरतलब है, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जगमगाते सितारे संजीव कुमार ने 47 वर्ष की आयु में साल 1985 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक गंभीर बीमारी से जूझते हुए उनका देहांत हुआ था।