Saturday, May 23, 2026

निभाया अपना वादा, इस सुपरस्टार दोस्त की शादी में घुटनों के बल नाचे थे शोमैन राजकपूर

बॉलीवुड में दोस्ती की कहानियां बहुत प्रचलित हैं. आज एक समय में अभिनेताओं में उतनी दोस्ती नहीं होती जितनी की पहले के समय में होती थी. बॉलीवुड ने एक से बढ़कर दोस्ती की मिसालें दीं और दुनिया ने देखी। ऐसी ही कुछ मशहूर दोस्ती थी बॉलीवुड के तीन दिग्गजों की जिनके चर्चे हर किसी की जुबान पर होते थे.

ये तीन दिग्गज थे दा ग्रेट शोमैन राजकपूर, सुपरस्टार देव आनंद और दिलीप कुमार. बॉलीवुड में शायद ही इनके जैसे दोस्ती आज तक किसी की हुई हो. इस दोस्ती में किया हुआ वादा निभाने के लिए राजकपूर घुटनों के बल अपने यार की शादी में नाचे थे.

दिलीप साहब की शादी में नाचे राजकपूर

बात तब की है जब दिलीप कुमार, देव आनंद और राजकपूर तीनों जिगरी यार हुआ करते थे. तीनों एक दूसरे पर जान दिया करते थे और इनकी दोस्ती बहुत मशहूर थी. राजकपूर और देव आनंद साहब की शादी पहले हो गई लेकिन दिलीप कुमार शादी नहीं कर रहे थे.

दोनों दोस्तों को दिलीप कुमार की बढ़ती उम्र की खूब चिंता थी. इस दौरान राज कपूर ने अपने दोस्त दिलीप कुमार से एक वादा किया। राज कपूर ने कहा कि जब भी तेरी शादी होगी मैं बारातियों के साथ बैंड पर घुटनों के बल नाचूंगा। इसके बाद दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी करने का फैसला लिया।

चेन्नई में थे दिलीप साहब

जब दिलीप साहब की शादी तय हुई तो वो उस समय चेन्नई में थे. शादी की खबर मिलते ही तुरंत राज कपूर ने चेन्नई का टिकट करवा लिया और पहुँच गए दोस्त की शादी में. दोस्त की शादी में राज कपूर ने खूब रंग जमाया और बारातियों के साथ जाकर नाचे। और तो और वो अपने दोस्त से किया हुआ वादा नहीं भूले और घुटनों के बल नाचते हुए दरवाजे पर पहुंचे।

दिलीप साहब की बहन ये सब करती देख रही थीं और इस वाकये को देखकर खूब हंसी। राज कपूर साहब जमीन में घुटनों के बल बैठे हुए नाच रहे हो सोचिए उनके लिए वो व्यक्ति कितना ख़ास रहा होगा लेकिन दोस्ती में क्या आम क्या ख़ास. सब बराबर होते हैं.

राज कपूर साहब का यही अंदाज उन्हें बॉलीवुड का शोमैन बनाता है. राज कपूर ने हमेशा जिंदादिली से जीवन जिया और दोस्ती के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे. दिलीप साहब, देव आनंद और राज कपूर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे प्यारी दोस्तियों में गिनी जाती है.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here