Friday, April 17, 2026

गर्मियों में लू से बचने के लिए आज ही खाना शुरु करें ये 5 चीज़ें

गर्मियों मे शरीर मे पानी की कमी होना आम बात है, मगर ये कमी हद से ज़्यादा बढ़ जाये तो ये चिंता का विषय बन जाता है. ऐसे मे खाने पीने की ज़रा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. आपको बता दें कि पानी की कमी से सबसे पहले हमारा शरीर डीहाईड्रेशन का शिकार बनता है, और उसके बाद अन्य बीमारियां परेशानी का कारण बन सकतीं है. तो ये ज़रूरी हो जाता है कि हम अपने खाने पीने पर ज़्यादा ध्यान दें, और खासकर शरीर मे पानी की मात्रा पर ध्यान देना सबसे ज़्यादा आवश्यक बन जाता है.

आज हम बात करेंगे खान पान की ऐसी चींज़ो की जो हमारी सेहत के लिये अतिआवश्यक है, खासकर के गर्मी के दिनों में . आइये जानते हैं ऐसी 5 चीज़ों के नाम जो लू से बचने में हमारी मदद करेंगी

टमाटर

वैसे तो टमाटर का उपयोग भारत मे हर घर मे हर सब्ज़ी मे रोज़मर्रा के तौर पर होता है. लेकिन इसकी ज़रूरत गर्मियों मे और भी बढ़ जाती है. टमाटर तो सब्ज़ी के साथ साथ रोज़ सलाद मे डालकर खाने से भी शरीर मे पानी की मात्रा बनी रहती है. आपको बतो दें की टमाटर मे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C काफी मात्रा मे पाया जाता है, जो शरीर को हाईड्रट रखने मे और लू से बचने में काफी सहायक साबित होता है.

दही

दही को अपनी रोज़मर्रा की डाइट मे शामिल करने से कई फायदे है. दही शरीर मे पानी की मात्रा को नियंत्रित रखती और साथ ही, दही मे प्रोबायोटिक्स भी पाये जाते है, जो शरीर को कई मायनो मे स्वस्थ रखने मे हमारी मदद करते है. इसके अलावा दही शरीर मे आंतो को साफ करने का भी काम करती है जिससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है.

संतरा

वैसे तो गर्मियों मे हर फल फायदेमंद होता है, लेकिन चूंकी संतरे मे विटामिन सी मौजूद होता है इसलिए गर्मियों मे संतरे का सेवन काफी अच्छा होता है. संतरा शरीर की कई बीमारियों को काटने मे भी सक्षम होता है.

सलाद

जो लोग जिम या अन्य किसी फिटनेस ऐक्टिविटी करतें है उन्हे सलाद की ज़रूरत अच्छे से पता होगी. सलाद शरीर के लिये हर मायने से सेहतमंद साबित होता है. फिर चाहे बात वज़न की हो या शरीर मे पानी की. अपनी सलाद मे आप उपर बताये गये टमाटर का भी उपयोग कर सकते है. इसके अलावा सलाद मे खीरा, अंगूर, गाजर, चुकुंदर आदि ज़रूर शामिल करें.

तरबूज़

तरबूज़ गर्मियों मे सेहत के उतना ज़रूरी है जितना सांस लेना. तरबूज़ मे 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जो काफी मात्रा मे शरीर के लिये काफी फायदेमंद होता है. रोज़ाना तरबूज़ का सेवन करने से शरीर मे पानी की कमी होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

इस तरह हम अपने दैनिक जीवन में इन खाने की चीजों का प्रयोग करके खुद को सुरक्षित रख सकते है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here