कई बार बॉलीवुड के कुछ कलाकारों की ऐसी तस्वीरें हमारे सामने आ जाती हैं कि फैन होने के बाद भी हम उन्हें नहीं पहचान पाते हैं. ऐसे ही एक तस्वीर आजकल वायरल हो रही है अमिताभ बच्चन की जिसमें उनके साथ एक क्यूट सी बच्ची भी बैठी दिखाई दे रही है. मासूम सी दिखने वाली इस लड़की को आप अच्छे से जानते हैं और उसकी अदाओं पर आप भी फ़िदा है लेकिन शायद यह तस्वीर देखकर उसे पहचान नहीं पाएंगे। तो आइए हम बता देते हैं आपको की कौन है वो खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस जो बचपन में ऐसी दिखती थी.
ये हैं पानी में आग लगाने वाली रवीना टंडन-
अब आप फिर से तस्वीर देखकर यही कहेंगे की हाँ यार कुछ कुछ तो रवीना जैसी लग रही है. तो भाईसाब ये कुछ कुछ भले ही रवीना जैसे लग रही हो लेकिन हैं पूरी रवीना ही. अमिताभ बच्चन के साथ रवीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. आजकल हर कोई इसे शेयर करता हुए नजर आ रहा है. अक्षय कुमार के साथ टिप-टिप बरसा पानी में अपनी हॉट अदाएं दिखाने वाली रवीना के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं.

47 की उम्र में गजब की हॉटनेस-
खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन अब 47 वर्ष की हो चुकी हैं. लेकिन उनकी हॉटनेस आए दिन बढ़ती ही जा रही है. उनकी सुंदरता के आगे आज के समय की जीरो फिगर साइज वाली अभिनेत्रियां भी चाय कम पानी नजर आती हैं. एक समय था जब रवीना के लिए भीड़ ऐसे पागल रहती थी जैसे उनके सिवा कोई अभिनेत्री इस दुनिया में ही न हो. कई सारी हिट फ़िल्में देने वाली रवीना आजकल सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर और कई सारे डांस शोज में नजर आती रहती हैं.

अक्षय के साथ रहा रिश्ता-
जितनी चर्चा रवीना की खूबसूरती की बॉलीवुड के गलियारों में रही उससे अधिक चर्चा अक्षय कुमार के साथ इनके अफेयर की थी. साल 1995 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसके बाद लम्बे समय तक दोनों का रिश्ता चला. फिर अक्षय कुमार रवीना को छोड़कर ट्विंकल को डेट करने लग गए. खबर तो यहाँ तक भी थी की अक्षय कुमार और रवीना ने सगाई कर ली थी और पब्लिक के बीच वो इस बात को लेकर आना नहीं चाहते थे.

शादी के लिए ये शर्त-
अक्षय कुमार ने रवीना के सामने शर्त रखी थी की जिस दिन वो फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी उस दिन वो रवीना से शादी कर लेंगे। अक्षय की ख़ुशी के लिए रवीना ने ऐसा करना का मन भी बना लिया था लेकिन फिर अचानक से दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया.
