Monday, May 4, 2026

35 सालों बाद कुछ ऐसे दिखते हैं रामायण के लव-कुश, जानिये एक्टिंग छोड़ क्या करते हैं?

90 के दशक का लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण एक बार फिर चर्चाओं में है। बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर के सबसे चर्चित नाट्य कार्यक्रम रामायण का प्रसारण किया गया था। इस दौरान पुराने ज़माने की तरह पूरा देश भगवान राम की पावन लीला का आनंद उठाता नज़र आया था।

यूं तो रामायण को 35 वर्षों से भी अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन इसके सभी किरदार आज भी चर्चाओं में रहते हैं। इन्हीं किरदारों में से एक किरदार था लव-कुश का जिसे दो बालकों ने निभाया था।

ramayan

छोटी सी उम्र में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से हिंदुस्तान के हर घर में अपनी पहचान स्थापित की थी। आज हम आपको माता सीता के पुत्रों का किरदार निभाकर सिनेमा जगत में कदम रखने वाले उन दो व्यक्तियों के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मासूमियत से हर किसी का मन मोह लिया था।

बता दें, रामानंद सागर की उत्तर रामायण में लव-कुश का किरदार स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षेत्रमाडे ने निभाया था। दोनों ने बहुत छोटी सी उम्र में अपनी अदाकारी से वो करके दिखाया था जो बड़े-बड़े स्टार नहीं कर पाते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी जगत के लोकप्रिय सीरीयल रामायण से अपने करियर की शुरुआत करने वाले स्वप्निल और मयूरेश आज कहां हैं और कैसे दिखते हैं?

ramayan

पहचानिए कौन है ये?

तस्वीर में दिख रहा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि आपके फेवरेट टीवी सीरीयल रामायण में लव का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी ही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। रामायण में उनके किरदार को इतना पसंद किया गया था कि बाद में दूरदर्शन पर श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को लेकर प्रसारित किए जाने वाले शो कृष्णा में उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था।

वर्तमान में स्वप्निल मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। इसके अलावा वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। वहीं, स्वप्निल को सोनी टीवी के पॉपुलर टीवी शो कॉमेडी सर्कस में भी कुछ सालों पहले देखा गया था। दर्शकों को उनका मस्तीभरा अंदाज़ काफी पसंद आया था।

ramayan

इसको तो जानते ही होंगे आप…

इस तस्वीर में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि माता सीता के चहीते कुश हैं। इनका असली नाम तो आप सब जानते ही हैं, मयूरेश क्षेत्रमाडे। कुश का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध होने वाले मयूरेश वर्तमान में एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अदाकारी के बजाए बिजनेस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए हैं। जानकारी के मुताबिक, मयूरेश इस वक्त लंदन की एक कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं और वहीं पर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here