Tuesday, May 5, 2026

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “काली” के पोस्टर को लेकर मचा घमासान, लोग फिल्म मेकर की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग , लीना मनिमेकलाई ने कहा “मैं डरती नहीं हूं”

भारतीय फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर सोमवार को लांच किया, पोस्टर के आउट होते ही सोशल मीडिया पर घमासान मच गया.  फिल्म के पोस्टर पर  लोग नाराजगी जताते हुए लीना पर हिंदू धर्म के लोगों की भावना आहत करने का आरोप लगा रहे हैं. यहां तक लोग लीना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है

लीना मणिमेकलई के इस पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठें और लीना को ट्रोल करना शुरु कर दिया. दरअसल इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. इसे देख लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म मेकर ने उनकी भावनाओं को आहत किया है. इस पोस्टर में काली  मां की तस्वीर नहीं बल्कि कुछ ऐसा है जिसे देख लोग आगबबूला हो उठें. दरअसल पोस्टर में काली को सिगरेट पीते दिखाने के साथ उनके एक हाथ में त्रिशूल और दुसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का झंडा लिए दिखाया गया है.

लोग इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर फिल्म मेकर लीना मनिमेकलाई को ट्रोल कर रहे हैं कमेंट कर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लीना की गिरफ्तारी से लेकर फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं.

लोग गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग

सोशल मीडिया पर #arrestleenamanimekalai# ट्रेंड कर रहा है. ये मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है. लोगों का कहना है लीना ने मां काली का अपमान किया है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा है “हर दिन हिंदू  धर्म की भावनाओं आहत किया जाता है”  दूसरे यूजर ने लिखा है “किसी और धर्म के देवी देवताओं के साथ ऐसा कर के दिखाओ सर कलम कर दिया जायेगा”  इतना ही नहीं यूजर्स ने अमित शाह और पीएमओ को टैग करते हुए इस फिल्म को बैन और फिल्म मेकर पर कार्रवाई करने की मांग की है.

दिल्ली की एक वकील ने सोमवार को फिल्म मेकर मणिमेकलाई के खिलाफ उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के विवादित पोस्टर को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बावालाचा हुआ है.

लीना ने कहा डरती नहीं हूं जान जाने से 

सोशल मीडिया पर उनके फिल्म के पोस्टर को लेकर मचे बवाल पर लीना ने ट्वीट करते हुए लिखा है “मैं डरती नहीं, मैने हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी रहूंगी जो निडर होकर बोलते हैं, मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, अगर इसकी कीमत मेरी लाइफ है तो मैं उसे भी दे दूंगी”.

लीना का कहना है कि ये फिल्म टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में हुए “रिदम ऑफ कनाडा” का एक भाग है.

 

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here