सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है। इसकी वजह से कई बार इंसान रातों-रात स्टार बन जाता है लेकिन बार वह मुसीबतों में भी फंस जाता है। बहरहाल, इन दिनों इंटरनेट के गलियारों में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुत्तों को एक भारी-भरकम अजगर से पंगा लेना महंगा पड़ गया है।

अजगर की कैद में फंसा कुत्ता
बता दें, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर बज़ बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इस वीडियो का जिक्र है। लोग कुत्ते की हालत पर दया का भाव प्रकट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक भारी-भरकम अजगर कुत्ते को उसी गर्दन से दबाए हुए है। वह पहले तो कुत्ते को दबोचता है बाद में उसे अपनी पूंछ में फंसाकर अधमरा कर देता है। अजगर की कैद में फंसकर कुत्ते का दम निकल जाता है और वह मौके पर ही ढेर हो जाता है।

वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो
वीडियो के मुताबिक, जब कुत्ते के प्राण निकल जाते हैं अजगर उसका शरीर नोच-नोचकर उसे निगल जाता है। सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो अपलोड किया गया है लोगों की चीखें निकलना शुरु हो गई है। इस दर्दनाक वीडियो को देखकर लोग कुत्ते के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, बेचारा कुत्ता। वहीं, दूसरे यूज़र ने लिखा, एक सांस में निगल लिया!

तेंदुए और अजगर के बीच छिड़ा युद्ध
मालूम हो, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जानवरों की लड़ाई का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो। इससे पहले भी अजगर और तेंदुए की लड़ाई का एक वीडियो सुर्खियों में चुका है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ और अजगर एक-दूसरे का नामोनिशान मिटाने का भरसक प्रयास करते हैं लेकिन इसमें कोई एक ही सफल हो पाता है। वीडियो के मुताबिक, अजगर तेंदुए को निगलने के लिए कई बार प्रयास करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है। इस बीच तेंदुआ उसे अपने मुंह में दबाकर चलता बनता है।