सोशल मीडिया के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार इंटरनेट पर कुछ चीज़े इस तरह से वायरल होती हैं कि वे सुर्खियों में छा जाती हैं। अब पश्चिम बंगाल की निवासी रानू मंडल को ही ले लीजिये। 2019 में एक प्यार का नगमा है गाकर प्रसिद्ध हुईं यह महिला आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में रानू का एक और वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें सुपरहिट सॉन्ग कच्चा बादाम गाते हुए देखा जा रहा है।
Kacha badam ft ranu mondal
#TejRan pic.twitter.com/ROboNTNXuA— (@ahana_d9) April 13, 2022
दुल्हन के लिबास में नज़र आईं रानू मंडल
इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें रानू दुल्हन के अवतार में नज़र आ रही हैं। नई-नवेली दुल्हन के गेटअप में भुबन बाद्याकर के गीत कच्चा बादाम को गाने के साथ-साथ उसपर थिरक भी रही हैं। रानू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पहले भी गा चुकी हैं गाना
बता दें, इससे पहले भी रानू कच्चा बादाम पर वीडियो बना चुकी हैं। कुछ महीनों पहले रानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयरल हुआ था। इस वीडियो में उन्हें कच्चा बादाम गाते हुए देखा गया था। उस वक्त भी यूजर्स ने गायिका के मज़े ले लिए थे। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था।
हिमेश रेशमिया ने दिया था गाने का मौका
मालूम हो, रानू मंडल का सोशल मीडिया सेंसेशन बनने का सफर काफी दिलचस्प रहा है। साल 2019 में पश्चिम बंगाल स्थित राणाघाट रेलवे स्टेशन पर एक इंजीनियर ने उन्हें स्वरकोकिला लता मंगेशकर का मशहूर गीत एक प्यार का नगमा है गाते हुए देखा था। उसके बाद उस युवा ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। देखते ही देखते रानू का यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि उनकी पहुंच बॉलीवुड तक हो गई थी। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाने का मौका दिया था। हालांकि, अब एक बार फिर रानू अपनी पुरानी जिंदगी में लौट चुकी हैं।