Monday, June 15, 2026

इस किट से पुरानी गाड़ियों पर 10 साल की लिमिट से मिलेगी छूट ,सरकार कर रही बड़ी प्लानिंग

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 10 साल पूरे कर चुकी डीजल की गाड़ियां और 15 साल पूरे कर चुकी पेट्रोल की गाड़ियों को चलाने की अनुमति नही है । भले ही रेजिस्ट्रेशन के वक्त डीजल की गाड़ियों पर 15 साल की अनुमति दी जाती रही हो । ऐसा कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से निर्णय लिया था । लेकिन अब दिल्ली सरकार की तरफ से एक कदम उठाया जा रहा है जिसके बाद दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को भी चलाया जा सकेगा । जानिए कैसे

गाड़ी को इलेक्ट्रिक इंजिन में कन्वर्ट करा सकेंगे

मिली जानकारी के अनुसार तय सीमा को पूरा कर चुकी गाड़ियों इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील कर दिल्ली एनसीआर में चलाया जा सकेगा । दिल्ली के परिवहन मंत्री के अनुसार उनकी सरकार नागरिकों को बेहतर विकल्प प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है । इसके तहत लोग अपनी गाड़ी के इंजन को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करा सकेंगे । जिससे प्रदूषण से बचा जा सकेगा और अच्छी कंडीशन की गाड़ियों को तब्दील कर स्क्रैप होने से बचाया जा सकेगा ।

प्रतीकात्मक तस्वीर

इलेक्ट्रिक किट लगाने की कंपनियां चुनी जाएंगी

यदि योजना पर अमल किया गया तो परिवहन विभाग उन कम्पनियों की लिस्ट जारी कर देगा जिन्हें टेस्टिंग के बाद टेस्टिंग एजेंसी से अप्रूवल दी जाएगी । डीजल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करने वाली कंपनियों सरकार के सामने अपनी किट और उसकी कार्यछमता का परीक्षण कराया सकेंगी । जिसके बाद कुछ कंपनियों को अनुमति प्रदान की जाएगी ।

हालांकि इसमें सबसे बड़ी चुनौती किट खरीदने और लगाने के खर्च की है जिसके द्वारा डीजल गाड़ी को इलेक्ट्रिक में तब्दील किया जाएगा।

कितना खर्चा आएगा इलेक्ट्रिक किट लगवाने में

एक अनुमान के मुताबिक एक गाड़ी में इलेक्ट्रिक किट लगवाने का खर्च 4 से 6 लाख रुपये आएगा । क्योंकि इसमें गाड़ी का इंजन पूरी तरह हटाकर इलेक्ट्रिक मोटर और चार्जेबल बैटरी लगाई जाएगी । जिसके बाद गाड़ी कोई भी हानिकारण पॉल्युशन उत्सर्जित नही करेगी । हालांकि ये माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में अधिक कंपनियां काम करेगी तो कम्पटीशन के चलते ये कीमत घट जाएगी ।

बता दे कि हाल ही में एक कंपनी द्वारा बाइक के लिये इलेक्ट्रिक किट लांच की गई थी । जिसे लगाने के बाद एक बार चार्ज होने और बाइक को 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमे सिर्फ चार्जिंग का बिजली बिल खर्च आता है ।

बढ़ रहा है इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज

देश मे लगातार बढती पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लोगो मे लगातार बढ़ता दिख रहा है। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत बहूत ज्यादा है जिसके चलते हर आदमी बजट की वजह से भी पीछे हट जाता है । आम गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियां 30 से 50 प्रतिशत तक महंगी है । लेकिन लंबे समय तक प्रयोग करने वालो के लिए तेल के खर्च खत्म करने में ये कारगर होती है। वही प्रदूषण न होने के कारण सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमौट कर रही है । #Electric Kit for old car #Electric Vehicle

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here