‘जानू मेरी जानेमन…..प्यार तुझे किया है…….बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…..’इस गाने को सुनते ही जिस बच्चे की छवि आखों के सामने आती है उसका नाम है सहदेव दिरदो। ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर फेमस हुए सहदेव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम सहदेव दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम बघेल ने लिया मामले का संज्ञान
इस घटना की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर जिला के कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरति चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बादशाह पहुंचे सहदेव के घर
वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और रैपस्टार बादशाह ने भी इस घटना पर दुख जताया साथ ही लोगों से प्रार्थना की अपील की। इस मामले में ट्वीट कर बादशाह ने लिखा कि ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। फिलहाल वो बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में हूं। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’
मालूम हो, सोशल मीडिया पर इस घटना की खबर फैलते ही खलबली मच गई। लोग अपने फेवरेट स्टार के लिए ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
मोटरसाइकिल पर थे सवार
जानकारी के मुताबिक, देर शाम सहदेव अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस दौरान उनके पिता का बैलेंस बिगड़ गया और वे दोनों लोग गिर गए। गिरने के कारण सहदेव को गंभीर चोंट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिपारमल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उनके सिर पर चार टांके लगाए गए हैं।
गानों के है शौकीन
गौरतलब है, छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक साधारण से परिवार के घर जन्म लेने वाले सहदेव दिरदो छोटी उम्र से ही गानों के शौकीन हैं। वे अक्सर अपने स्कूल के फंक्शन में परफॉर्म किया करते थे, एक दिन उन्होंने बचपन का प्यार गाया जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि रातों-रात सहदेव स्टार बन गए।
इसके बाद मशहूर गायक बादशाह ने भी उनको लेकर एक गाना बनाया था जिसमें सहदेव को कास्ट किया गया था। इस गाने की लॉचिंग के बाद सहदेव की पॉपुलेरिटी दिन-दुगुनी रात-चौगुनी बढ़ती गई।